मिर्जापुर

बूथ स्तर तक संगठन की सक्रियता के लिए कांग्रेस ने शुरू किया संगठन सृजन अभियान

डिजिटल डेस्क, मिर्जापुर।
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव एवं उत्तर प्रदेश के प्रभारी बाजीराव खरे ने न्याय पंचायत देवरी चौराहे पर संगठन सूजनसृजन अभियान के तहत आयोजित कार्यक्रम को संबोधित किया। जिसमें बूथ स्तर तक संगठन की सक्रियता के लिए कार्यकर्ताओं को मंत्र दिया। तत्पश्चात जिला काग्रेस कार्यालय में संबोधित करते हुए कहा कि संगठन को मजबूत किया जाए। जब संगठन मजबूत होगा तभी कांग्रेस पार्टी मजबूत होगी। जब से बीजेपी आई है, जनता त्रस्त है और मंहगाई चरम पर है। हम सभी  लोगों को एकजुट होकर जनता के लिए लड़ाई लड़े कभी कांग्रेस पार्टी मजबूत होगी जब कांग्रेस पार्टी मजबूत होगी तो देश और प्रदेश मजबूत होगा।
         उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव मिर्जापुर मंडल प्रभारी मकसूद खान ने भी संगठन सूजन अभियान के तहत संबोधित करते हुए कहा कि संगठन को हर बूथ पर खड़ा करना होगा। जब हमारा बूथ मजबूत होगा तब कांग्रेस पार्टी मजबूत हो जाएगी‌। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव देव प्रताप सिंह ने कहाकि ब्लॉक अध्यक्ष एवं न्याय पंचायत अध्यक्ष की जिम्मेदारी युवाओं को दिया और कहा कि युवा कार्यकर्ता कांग्रेस पार्टी को मजबूत बनाये। जिला कांग्रेस कमेटी शिव कुमार पटेल ने कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए कहा कि मिर्जापुर में संगठन को मजबूत करेंगे हर ब्लाक हर न्याय पंचायत में जाकर लोगों को जोड़ने का प्रयास करेंगे पूर्व विधायक भगवती प्रसाद चौधरी ने भी कहाकि कांग्रेस का एक एक सिपाही बहुत महत्वपूर्ण है, इन्हीं के बदौलत लड़ाई लड़ी जाएगी।
        कार्यक्रम में उपस्थित एआईसीसी सदस्य सुधाकर चमार, पीसीसी सदस्य शिव शंकर चौबे,
जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष सगठन प्रभारी दीपचंद्र जैन, जिला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता छोटे खान, शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजन पाठक, राजेश मिश्रा, ज्योति दीनानाथ सिंह, विजय कुमार द्विवेदी, रंजीत बेलदार, संतोष दुबे, इमरान खान, शाश्वत पांडे, विवेक श्रीवास्तव, बसंत लाल, राजेंद्र विश्वकर्मा, राजेंद्र निषाद, पवन दुबे, संजय कुमार प्रधान, अशोक गुप्ता, संजय पांडे, संतोष तिवारी, दिलीप कुमार, छोटू, दीनानाथ सिंह, संजय यादव, दिग्विजय पटेल, अश्विनी कुमार दुबे, लक्ष्मी राजभर, अमरनाथ पांडे, अशोक ढैकर, रामसहाय सिंह, दीनानाथ सिंह, अखिलेश कुमार सिंह, विवेक श्रीवास्तव, विवेक सिंह, विनोद उमर, संजय जायसवाल सभासद, राम यादव सभासद, अर्चना चौबे, नवीन मिश्रा, इमरान, राजन निषाद, विवेक सिंह छविनाथ बिशकरमा आदि उपस्थित रहे।
Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!