खास खबर

2000 वें दिन अनवरत ग्रीन गुरु ने किया पौधरोपण: पर्यावरण संरक्षण हेतु विविध कार्यक्रम आयोजित हुए

डिजिटल डेस्क, मिर्जापुर। 
खेल क्रान्ति  एवं पर्यावरण शुद्धिकरण फाउंडेशन द्वारा संचालित पर्यावरण शुद्धिकरण अभियान के संस्थापक सचिव मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ जी द्वारा गंगा सेवक सम्मान से सम्मानित प्रभारी प्रधानाचार्य प्रवक्ता शारीरिक शिक्षा शान्ति निकेतन इण्टर कॉलेज पचोखरा अनिल कुमार सिंह ग्रीन गुरु द्वारा 1 जुलाई 2015 से अनवरत प्रतिदिन किये जा रहे पौध रोपण के 2000 वें दिन के अवसर पर विविध कार्यक्रमो का आयोजन किया गया।   बृहद पौध रोपण, पर्यावरण संरक्षण पर कला व निबंध प्रतियोगिता, पर्यावरण संरक्षण संगोष्ठी, औषधीय वाटिका का निर्माण, पौध व पुष्प प्रदर्शनी, निःशुल्क पौध वितरण का आयोजन पर्यावरण शुद्धिकरण अभियान के सहयोग से विकसित किये जा रहे, लौह पुरुष सरदार बल्लभ भाई पटेल पार्क एवं औषधीय उद्यान, शान्ति निकेतन इण्टर कॉलेज, पचोखरा, मीरजापुर के गेट के बगल में ग्रीन गुरु के संयोजकत्व में किया गया।  कार्यक्रम के संचालन के साथ समस्त ब्यवस्था व खर्च अनिल कुमार सिंह‌ ग्रीन गुरू द्वारा किया गया।
     कार्यक्रम अध्यक्ष भोलानाथ सिंह ने अशोक पेन्डुला,मुख्य अतिथि शैलेश सिंह जिला पंचायत सदस्य ने इकजोरा, विशिष्ट अतिथि  इंस पटेल, समाज सेवी ने तेजपत्ता, रामबली पटेल ने नारंगी, प्रबंधक कृष्ण चन्द्र सिंह ने अश्वगंधा, प्रभारी प्रधानाचार्य अनिल कुमार सिंह ग्रीन गुरु ने हड़जोड़ ,ओमप्रकाश सिंह ने अशोक पेन्डुला, सुरेश चंद्र सिंह ने मेंथा व पूनम गुप्ता ने एलोवेरा के पौध का रोपण किया।
    इस अवसर पर मुख्य अतिथि शैलेश पटेल को शिवलिंगी का पौध, इंस पटेल को काजू, संरक्षक राधे श्याम सिंह को लीची, प्रबंधक कृष्ण चन्द्र सिंह को सेब, भोला नाथ सिंह को अश्वगंधा, सेमरा प्रधान, ओम प्रकाश सिंह को एलोवेरा, निबंध व कला प्रतियोगिता के प्रतिभागियो को मेडल के साथ एलोवेरा व गेंदा का पौध ग्रीन गुरु द्वारा प्रदान किया गया।
  कार्यक्रम में अतिथियो का सम्मान माला, बैज, मोमेंटो, बैग व पौध देकर ग्रीन गुरु द्वारा किया गया।
    कार्यक्रम के दौरान सुरेश चन्द्र सिंह, बलवंत सिंह, नारायन पांडेय, अनिल पटेल, कमला कान्त पाण्डेय, विद्यालय के शिक्षक गण गुप्तेश सिंह, आदित्य कुमार, अशोक कुमार, विमल कुमार सिंह, उमेश सिंह, राम नयन सिंह , मनीष कुमार सिंह, विशाल सिंह, छात्र, छात्राए तथा विजय बहादुर उपस्थित थे।
    इस दौरान ग्रीन गुरु ने बतलाया कि अनवरत प्रति दिन पौध रोपण का उद्देश्य हरा- भरा रहे धरा, पर्यावरण शुद्ध रहे लोगो मे पौध रोपण व संरक्षण के प्रति जागरूकता लाना है,पर्यावरण स्वस्थ रहेगा तभी हम सब स्वस्थ रहेंगे तथा कोरोना वायरस से लड़ने में समर्थ बनेगे।
Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!