क्राइम कंट्रोल

पड़री पुलिस ने 10 वर्षीय बालक की हत्या के आरोपी वांछित को किया गिरफ्तार

डिजिटल डेस्क, मिर्जापुर। 
17 अक्टूबर 2020 को थाना पड़री क्षेत्र अंतर्गत ग्राम दुबेपुर महेवा निवासी बलिराम यादव के पुत्र शनि उम्र 10 वर्ष दोपहर बाद गाय चराने घर से नदी की ओर निकल गया था और देर शाम तक घर वापस नहीं आया था।  18 अक्टूबर को प्रातः खजुरी नदी में उक्त बालक का शव मिला था। थाना पड़री पुलिस द्वारा शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेजा गया था। इस सम्बन्ध में थाना पड़री पर मृतक के पिता बलिराम यादव की तहरीर के आधार पर नामजद अभियुक्तों के विरूद्ध हत्या करने व साक्ष्य छुपाने के सम्बन्ध में अभियोग पंजीकृत कराया गया था।  उक्त अभियोग से सम्बन्धित 2 अभियुक्तों को पूर्व में ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है तथा उक्त अभियोग की विवेचना एवं वांछित अभियुक्तगण की गिरफ्तरी के क्रम में आज शुक्रवार को प्रभारी निरीक्षक वेंकटेश तिवारी थाना पड़री मय हमराह कां भगवानदास, कां संजय सिंह  द्वारा प्राप्त मुखबिर खास की सूचना के आधार पर घटना के वांछित अभियुक्त राजमनी पुत्र लालचन्द्र निवासी मुल्हवा थाना पड़री मीरजापुर को सुबह समय 9.30 बजे झिंगुरा रेलवे स्टेशन के पास से गिरफ्तार किया गया।
Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!