जन सरोकार

चेयरमैन ने चंद्रदीपा वार्ड और आवास विकास कालोनी की समस्याओं को देखा

मिर्ज़ापुर।
          नगर के चन्द्रदीपा वार्ड के आर.आर. पब्लिक स्कूल के पास मे जनता के पुकार पर बस्ती मे नगर पालिका अध्यक्ष मनोज जायसवाल द्वारा ध्वस्त नालियों का निरीक्षण किया गया। जिसमे बस्ती मे नाली का ढक्कन टूटा हुआ देखा गया वहाँ की जनता को दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। इस सम्बंध मे नपा अध्यक्ष मनोज जायसवाल ने सम्बंधित अधिकारी को निर्देशित किया कि जल्द से जल्द नाली का ढक्कन बनवा कर लगवा दिया जाए। अध्यक्ष द्वारा बताया गया लोगो को शासन से पैसा आने पर ध्वस्त सड़क का भी निर्माण किया जायेगा। इस अवसर पर पिन्टू बिन्द,  राम सागर बिन्द, भगावन बिन्द,  बच्चा लाल बिन्द,  प्रदुम्न, राम चन्द्र,  प्रेम सागर, रामशंकर स्थानीय लोग उपस्थित रहे।
         वहीं आवास विकास कॉलोनी में आवासीय जनता के बलाने पर नगर पालिका अध्यक्ष मनोज जायसवाल जी द्वारा पार्क व अगल-बगल के नालियों में ढक्कन का निरीक्षण किए।  जिसमें पार्क में बाउंड्री और पार्क का गेट टूटा हुआ मिला और कुछ नालियों के ढक्कन भी टूटा हुआ मिला। नालियों के सफाई के लिए  सफाई स्पेक्टर को निर्देशित किये कल तक सफाई हो जाये, और अवर अभियंता नगर पालिका को निर्देशित किए की स्टीमेट बनाकर पार्क और नालियों के ढक्कन का निर्माण करवाया जाए। वार्ड के सभासद लवकुश प्रजापति, संजय श्रीवास्तव, सुनील रत्नाकर, अक्षयबर लाल श्रीवास्तव, आदि उपस्थित रहे।
Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!