मिर्जापुर

मुकेश मिश्रा की हत्या मामले मे 2 अभियुक्त गिरफ्तार

मिर्जापुर।
                       बीते 20 मार्च 2022 को समय सायं करीब 6.30 बजे थाना को. कटरा क्षेत्रांतंर्गत दुर्गाबाजार में विपक्षीगण द्वारा मुकेश मिश्रा व विशाल मिश्रा को आपसी रंजिश मे मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। उपचार के दौरान मुकेश मिश्रा की मृत्यु हो गयी,  जिसके सम्बन्ध में वादी(मृतक का पिता) दिनेश मिश्रा पुत्र स्व0 शम्भूनाथ मिश्रा निवासी बेलखरिया का पुरा थाना को0कटरा मीरजापुर की तहरीर के आधार पर थाना को0कटरा पर मु0अ0सं0-112/2022 धारा 147/148/149/302/323/427 भादवि बनाम नामजद अभियुक्तो के विरूद्ध पंजीकृत किया गया था । कटरा पुलिस द्वारा प्राप्त मुखबिर के सूचना के आधार पर उक्त अभियोग से सम्बन्धित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के क्रम मे आज रविवार को प्राप्त पुष्ट सूचना के आधार पर मीरजापुर रेलवे कालोनी से 02 अभियुक्तों शिवशंकर उर्फ चन्नू यादव पुत्र स्व0 सीता राम यादव निवासी दुर्गा बाजार थाना को0कटरा मीरजापुर, विशाल यादव उर्फ हेप्पी यादव पुत्र शिव नारायण यादव निवासी बालकदास का पोखरा थाना को0कटरा मीरजापुर को गिरफ्तार किया गया गया। उक्त गिरफ्तार अभियुक्तों के विरूद्ध नियमानुसार कार्यवाही पूर्ण कर न्यायालय/जेल भेजा गया।
गिरफ्तारी व बरामदगी करने वाली पुलिस टीम में
निरीक्षक नवीन कुमार तिवारी (प्रभारी निरीक्षक को0कटरा), उ0नि0 कमल टावरी, उ0नि0 रजेश त्रिपाठी थाना को0कटरा, कां0 धीरज मिश्रा, कां0 आनन्द विमल, कां0 कुलदीप कुमार, कां0 सूरज उपाध्याय शामिल रहे।
Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!