मिर्जापुर

अग्निपथ योजना के विरोध मे कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने तहसील मुख्यालय पर दिया धरना

चुनार, मिर्जापुर। 

भारत सरकार की अग्नि पथ योजना के विरोध मे प्रवेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर नगर कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं द्वारा जिलाध्यक्ष शिवकुमार सिंह पटेल के नेतृत्व मे सोमवार को तहसील मुख्यालय पर शान्तिपूर्ण ढंग से धरना किया गया। अपने संवोधन मे जिलाध्यक्ष ने कहाकि केन्द्र सरकार द्वारा लाया गया अग्नि पथ योजना देश व युवाओं के हित मे नही है इसलिए देश हित मे कांग्रेस पार्टी  विरोध कर रही है। कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर अध्यक्ष आदित्य गुप्ता एवं संचालन जिला उपाध्यक्ष राजेश मिश्रा ने किया। इस दौरान नगरपालिका अध्यक्ष मंसूर अहमद, हुबलाल सिंह, अमरनाथ निषाद, डब्लू मिश्रा, नियाज अहमद, अख्तर अली, धनु धारी, शैलेष चन्द्र पाठक, श्यामधर उपाध्याय, तुलसीदास गुप्ता, प्रतिक त्रिपाठी आदि सहित भारी संख्या मे पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!