स्वास्थ्य

सेवा भाव से से मरीजो का इलाज हो, तो शीघ्र मिलता है स्वास्थ्य लाभ: डॉ. जगदीश सिंह पटेल

0 राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस पर भारत रत्न सरदार पटेल हॉस्पिटल में चिकित्सको को किया सम्मानित
0 2 साल से परेशान महिला मरीज का बच्चेदानी का किया सफल ऑपरेशन
मिर्जापुर।  
 भारत रत्न सरदार पटेल हॉस्पिटल मड़िहान में राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विंध्य भूषण, द्वितीय मालवीय डॉ. जगदीश सिंह पटेल ने कहाकि सेवा भाव से से मरीजो का इलाज हो, तो मरीज जल्द स्वस्थ हो सकता है। अधिकांश जगह ऐसा भी सुनने को मिलता है कि डॉक्टर के बात से ही मरीजो को आराम मिलता है। चिकित्सक हमारे दूसरे भगवान है, जो समाज को स्वस्थ रखने में सहायक होते है।
     चिकित्सक दिवस के अवसर कर शुक्रवार को डॉ. दीप्ति सिंह (M.B.B.S. M.S.) सर्जन की टीम द्वारा 2 सालो से परेशान मड़िहान बाजार निवासिनी कामरुन्निसा पत्नी अब्दुल रशीद उम्र 54 वर्ष का बच्चेदानी का सफल ऑपरेशन किया गया और मुख्यतिथि द्वारा स्वास्थ्य लाभ की कामना की गयी।
     मुख्य अतिथि द्वारा डॉक्टरो को उपहार भी वितरित किया गया। जिसमें योग्य चिकित्सको को उनके कार्य कुशलता के मानक के आधार पर उनको प्रशस्ति पत्र भी वितरित किया गया, जिसमें  डॉ. एच. एन. सिंह, डॉ. ए. के.सिंह, डॉ. अजय मौर्य, डॉ. चंद्रा सिंह और डा. विजय सिंह उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन आशुतोष त्रिपाठी (प्रबंधक) द्वारा किया गया एवं सभी चिकित्सको को आभार प्रगट किया गया। विद्योत्तमा पाल, सुप्रिया श्रीवास्तव, छाया सिंह, कीर्ति सिंह, अंशु यादव, सौरभ सिंह, अजय वर्मा, सुशील कश्यप आदि उपस्थित थे।
Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!