शुभकामनाये

डीवोटेड एंजेल आफ इनरव्हील एवं मेंबर शिप ग्रोथ अवार्ड से नवाजी गयी इनर व्हील क्लब की 7 स्टार अध्यक्ष अपराजिता सिंह

निर्धन वर्ग, सामाजोत्थान व जागरूकता कार्यों के लिए 11 पुरस्कारों से हुई सम्मानित
मिर्जापुर। 
प्रयागराज के प्रतिष्ठित कान्हा श्याम होटल में अंतराष्ट्रीय संस्था इनर व्हील द्वारा पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर डिस्ट्रिक्ट चेयरमैन अर्चना बाजपेई द्वारा  इनर व्हील क्लब मीरजापुर की अध्यक्ष अपराजिता सिंह के कार्यकाल में गरीब और निर्धन वर्ग के उत्थान के साथ-साथ सामाजिक उत्थान और जागरूकता के लिए किए गए कार्यों के लिए उन्हें विभिन्न वर्गों में 11 पुरस्कारों से सम्मानित किया गया।
  सेवन स्टार अध्यक्ष श्रीमती अपराजिता सिंह, थ्री स्टार सचिव पूजा अग्रवाल, थ्री स्टार कोषाध्यक्ष बिंदु रैदानी, फाइव स्टार आईएसओ रंजना जायसवाल, थ्री स्टार सी सी सरिता अग्रवाल को सम्मानित किया गया। इसी कड़ी में डैफोडिल्स की डायरेक्टर श्रीमती अपराजिता सिंह को डीवोटेड एंजेल आफ इनरव्हील क्लब के सम्मान से नवाजा गया। साथ ही साथ उनके द्वारा समाज में फैली बुराईयों के उन्मूलन  में उत्कृष्ट कार्य प्रदर्शन के कारण भी सम्मानित किया गया। उन्हें मेंबर शिप ग्रोथ अवार्ड से भी नवाजा गया।
Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!