मिर्जापुर

निरीक्षक पद पर पदोन्नत हुए कुल 16 उपनिरीक्षक, एसपी ने प्रतीक/स्टार लगाकर दी शुभकामना

मिर्जापुर।
               ज्येष्ठता के आधार पर प्राधिकरण बोर्ड द्वारा पदोन्नति हेतु उपयुक्त पाये जाने एवं पुलिस महानिदेशक उ0प्र0 द्वारा अनुमोदित किये जाने के उपरान्त जनपद मीरजापुर में नियुक्त कुल 16 उपनिरीक्षकगण का निरीक्षक पद पर पदोन्नति हुई। आज गुरुवार को पुलिस कार्यालय में पुलिस अधीक्षक मीरजापुर ‘संतोष कुमार मिश्रा’ द्वारा पद प्रतीक/स्टार लगाकर सभी को बधाई एवं शुभकामना दी गयी तथा अपने कत्तर्व्यो एवं दायित्वों को पूरी ईमानदारी व निष्ठा से करने हेतु प्रोत्साहित किया गया।
निरीक्षक पद पर पदोन्नत हुए उपनिरीक्षको मे अजय कुमार यादव विंध्य धाम सुरक्षा, सुभाष कुमार यादव  थाना अहरौरा, श्रीराम सिंह यादव थाना को0शहर, रामनिवास सिंह थाना मड़िहान, नरेन्द्र कुमार सिंह (प्रतिनियुक्ति पॉवर कॉरपोरेशन अयोध्या, वीरेन्द्र सिंह पुलिस लाइन, आशुतोष सिंह परिक्षेत्रीय कार्यालय, अजय विक्रम सिंह यादव थाना चील्ह, संजीव कुमार सिंह पुलिस लाइन/मीडिया सेल, माधव सिंह थानाध्यक्ष पड़री, रामकुमार सिंह थाना को0शहर,दिन्नू प्रसाद यादव थाना अहरौरा, इरफान अली थाना अदलहाट, अतुल कुमार राय मीडिया सेल, अखिलेश कुमार पाण्डेय थाना विंध्याचल शामिल है।
Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!