क्राइम कंट्रोल

30 बोरियों में 20 कुंतल सरकारी पाइप व 02 मोटर साइकिल सहित 3 अन्तरप्रांतीय चोर गिरफ्तार

मिर्जापुर।
पुलिस अधीक्षक मीरजापुर ‘संतोष कुमार मिश्रा’ ने पत्रकार वार्ता कर बताया कि बीते 27 जुलाई को थाना विंध्याचल क्षेत्रांतर्गत महुआरी खुर्द निवासी राजाराम ऑपरेटर उत्तर प्रदेश जल निगम विभाग द्वारा थाना पर विजयपुर कामापुर पेयजल योजना में लगे पाइप लाइन को अज्ञात चोरो द्वारा काट ले जाने के सम्बन्ध में तहरीर दी गयी थी। तहरीर के आधार पर थाना विंध्याचल पर अज्ञात चोरो के विरूद्ध मु0अ0सं0-132/2022 धारा 379 भादवी पंजीकृत किया गया था।
।
शुक्रवार को उनि भरतलाल पाण्डेय ने मय पुलिस टीम  मुखबिर की सूचना के आधार पर ग्राम भटेवरा पर 03 नफर अभियुक्तों को गिरफ्तार करते हुए उनके कब्जे से 30 बोरी जल निगम का लोहे का पाइप का टुकड़ा व घटना में प्रयुक्त 02 अदद मोटर साइकिल संख्या बरामद किए।
गिरफ्तार अभियुक्त जीतेन्द्र बिंद पुत्र जोगी बिंद उम्र करीब 20 वर्ष निवासी सेतुहार थाना विंध्याचल, सुरेश बिंद पुत्र बाबूलाल बिंद उम्र करीब 22 वर्ष निवासी सेतुहार थाना विंध्याचल और शिव दुलार गुप्ता पुत्र स्व0 सोमनाथ उम्र् करीब 60 वर्ष निवासी भटेवरा थाना विंध्याचल के खिलाफ अपराध संख्या 132/2022 धारा 379, 411,414 भादवी धारा 3 लोक संपत्ति क्षति निवारण अधीनियम कायम कर जेल भेजा गया। गिरफ्तारी व बरामदगी करने वाली पुलिस टीम को  को एसपी द्वारा ₹ 10 हजार के पुरस्कार से पुरस्कृत किया गया।
Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!