क्राइम कोना

जमीनी विवाद मे लाइसेंसी बंदूक से फायरिंग मे एक व्यक्ति जख्मी

मिर्जापुर।

जिले के प्रेमापुर गांव में जमीनी विवाद को लेकर शनिवार की सुबह दो पक्ष आमने सामने हो गये। एक पक्ष की ओर से लाइसेंसी बंदूक से फायरिंग कर दी गई, जिससे एक व्यक्ति गोली लगने से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए चुनार के अस्पताल मे भर्ती किया गया है।

जानकारी के अनुसार वाराणसी जिले के राजातालाब थाना क्षेत्र के जमुनी गांव निवासी अजीत सिंह की चुनार कोतवाली क्षेत्र के प्रेमापुर गांव में जमीन है। वह शनिवार की सुबह ट्रैक्टर चालक अशोक सिंह (45) के साथ जमीन की जुताई कराने पहुंचे। बताया जाता है कि जुताई शुरू ही हुआ कि विपक्षी मौके पर पहुंचे खेत की जोताई करने से मना किया। इसी पर दोनों पक्षों में विवाद हो गया। विपक्षियों ने लाइसेंसी बंदूक से फायरिंग कर दी। बंदूक की गोली ट्रैक्टर चालक अशोक सिंह के सिर में लगी।

गोली चलने की आवाज सुनते ही आसपास अफरा-तफरी मच गई। लोग मौके पर पहुंचे और घायल को आनन-फानन उपचार के लिए चुनार के अस्पताल ले जाया गया। उधर मौका पाकर गोली चलाने वाला मौके से फरार हो गया। सूचना के बाद  चुनार थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। सीओ चुनार रामानंद राय ने बताया कि जमीनी विवाद में लाइसेंसी बंदूक से गोली चली है। जिसका छर्रा एक व्यक्ति को लगा है। वह चुनार के एक अस्पताल में भर्ती है। उसका उपचार चल रहा है। मामले की जांच की जा रही है।

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!