बाढ की विभीषिका

बाढ़ग्रस्त क्षेत्रो के निरीक्षणोपरान्त डीएम ने प्रभावित परिवारो को वितरित किया राशन किट

0 ग्राम मगरहा में स्थापित बाढ़ राहत चौकी एवं डूबे हुये खेतो के प्रभावित फसलो का किया निरीक्षण

0 उप जिलाधिकारी व लेखपाल को प्रभावित फसलो का सर्वे कर एक सप्ताह के  अन्दर रिपोर्ट प्रस्तुत करने का निर्देश, ग्रामीणो से वार्ता कर ली जानकारी

0 नुकसान फसलो व क्षतिग्रस्त मकानो को प्राथमिकता के आधार पर उपलब्ध कराया मुआवजा -जिलाधिकारी

0 बाढ़ से से भर गये पानी के प्रभावित परिवारो को लंच पैकेट व राशन किट प्राथमिकता पर वितरण करने का दिया निर्देश

0 बाढ़ प्रभावितो के मध्य पशुओ को चारा उपचार, टीकाकरण व अन्य राहत प्रबन्ध किये जाने का निर्देश

मीरजापुर। 

।

जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार ने आज तहसील चुनार अन्तर्गत भ्रमण कर बाढ़ प्रभावित गांव का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान खैरा में बाढ़ पीड़ित परिवारो को 50 राशन किट का वितरण किया गया। जिलाधिकारी द्वारा उप जिलाधिकारी चुनार से कहा गया कि 500 लंच पैकेट उपलब्ध कराने का निर्देश दिये गये है जो सांय तक उपलब्ध हो जायेगा जिनके घरो में पानी भर जाने के कारण प्रभावित परिवार है उन्हें प्राथमिकता के आधार पर वितरण कराया जाय। नाव संचालन के बारे में जानकारी ली गयी। खैरा गाॅव से सम्पर्क मार्ग पर पानी भरने से रायगढ़, हासीपुर, छीतपपुर, टटकपुर, प्रेमापुर गाॅव के आवागमन हेतु मार्ग प्रभावित हुआ है जहाॅ पर नावो के द्वारा लोगो को रेस्क्यू किया जा रहा हैं। नाविको से वार्ता के दौरान नाव में लाइफ जैकेट न रखे जाने पर कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुये लाइफ जैकेट रखने के निर्देश दिया गया।

जिलाधिकारी द्वारा उपजिलाधिकारी चुनार नीरज प्रसाद पटेल को निर्देशित किया गया कि आवश्यकता को देखते हुये और नावो की व्यवस्था सुनिश्चित करायी जाय, यह भी कहा कि बाढ़ पीड़ितों का हर संभव मदद किया जाएगा किसी प्रकार की दिक्कत होने पर तत्काल जानकारी दें। ग्रामीणों के द्वारा खैरा कोटेदार बुद्धू सोनकर द्वारा राशन न दिये जाने की शिकायत की जिलाधिकारी ने उप जिलाधिकारी चुनार को जांच करने का निर्देश दिया।

जिलाधिकारी द्वारा तदुपरान्त मगरहा स्थित बाढ़ चैकी का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उपस्थिति पंजिका का अवलोकन तथा उपस्थित कर्मियो को बुलाकर किये जा रहे कार्यो के बारे में जानकारी ली गयी। मगरहा गाॅव में जिलाधिकारी द्वारा प्रभावित किसानो के खेतो पर जाकर प्रभावित फसलो का भी निरीक्षण गया तथा नुकसान के बारे में ग्रामीणो से वार्ता कर जानकारी ली गयी। जिलाधिकारी द्वारा उपस्थित उप जिलाधिकारी एवं लेखपाल को निर्देशित किया गया कि एक सप्ताह के फसल नुकसान का सर्वे कर रिपोर्ट प्रेषित किया जाय।

जिलाधिकारी ने उपस्थित किसानो को आवश्स्त करते हुये कहा कि रिपोर्ट प्राप्त होने के पश्चात तत्काल नुकसान का मुआवजा वितरण कर दिया जायेगा।  जिलाधिकारी द्वारा जानकारी देते हुये बताया गया कि पिछले बाढ़ में 08 करोड़ रूपया प्रभावित किसानो को किसानों को वितरित कराया जा चुका है।
जिलाधिकारी ने बाढ़ से प्रभावित पशुओ को भी पशु चारा, पेयजल उनका उपचार सहित अन्य राहत प्रबन्ध करने का निर्देश देते हुये बताया कि बाढ़ से प्रभावित अब तक कुल 910 छोटे व बड़े पशुओ को उपचार तथा 11245 पशुओ का टीकाकरण एवं 1663 पशु बाढ़ से प्रभावित हुये है जिनके लिये आवश्यकतानुसार राहत के प्रबन्ध किये जा रहें।

जिलाधिकारी द्वारा बताया गया कि एन0डी0आर0एफ0 की मद्द से तहसील सदर व चुनार में बचाव कार्य किया जा रहा हैं।
उपजिलाधिकारी चुनार श्री नीरज प्रसाद पटेल, क्षेत्राधिकारी चुनार श्री रामानंद राय, नायब तहसीलदार अरुण यादव, पूर्ति निरीक्षक काशीनाथ, राजस्व निरीक्षक तारकेश्वर मिश्रा, लेखपाल विंध्यवासिनी मिश्रा, लेखपाल जितेंद्र कुमार विश्वकर्मा, लेखपाल राजेश प्रसाद, एडीओ पंचायत प्रदीप सिंह, लेखपाल अनुज पांडेय, डाॉ सुरेंद्र सिंह आदि अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!