News

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजनान्तर्गत लालगंज  मे 175 जोड़ो का सामूहिक विवाह आयोजित

मिर्जापुर। 

समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना का वृहद कार्यक्रम (मेगा इवेन्ट के रूप में) विकास खण्ड लालगंज प्रांगण में आयोजित कराया गया, जिसमें विकास खण्ड- लालगंज के 144 एवं विकास खण्ड- छानबे के 31, कुल 175 जोड़ों (अनुसूचित जाति के 149 अन्य पिछड़ा वर्ग के 23 अल्पसंख्यक वर्ग के 03) का सामूहिक विवाह सकुशल सम्पन्न कराया गया।

सामूहिक विवाह कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष अपना दल (एस) इंजीनियर रामलौटन बिन्द, ब्लाक प्रमुख हलिया जयन्त कुमार, मुख्य विकास अधिकारी श्रीलक्ष्मी वीएस, प्रधान संघ अध्यक्ष रामवली गुप्ता, उप जिलाधिकारी लालगंज भरत लाल सरोज, जिला समाज कल्याण अधिकारी गिरीश चन्द्र, खण्ड विकास अधिकारी छानवे, खण्ड विकास अधिकारी लालगंज, विष्णु सिंह, जिला पंचायत सदस्य, कुसुम देवी ग्राम प्रधान रेही, अरविन्द यादव ग्राम प्रधान पतार, गीता देवी ग्राम प्रधान गंगहरा, अमरेश दूबे ग्राम प्रधानपति रेही, पप्पू भाई प्रतिनिधि ब्लाक प्रमुख लालगंज, श्यामबहादुर ग्राम प्रधान सोनवर्षा उपस्थित होकर नव दम्पतियों को अपना आशीर्वाद प्रदान कर उनके सुखद एवं मंगलमय जीवन की कामना की।

रामलौटन बिन्द, जिलाध्यक्ष अपना दल (एस) ने सामूहिक विवाह कार्यक्रम में सम्मिलित होने वाले सभी नव वैवाहिक जोड़ों को उनके सुखद एवं सुखमय जीवन की कामना की, साथ ही प्रत्येक वर दूध को उपहार हेतु दी जाने वाली सामग्रियों को एवं प्रमाण-पत्र वितरित किया। उन्होनें अपने सम्बोधन में कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार आर्थिक रूप से गरीब परिवारों के उत्थान एवं विकास हेतु प्रतिबद्ध है एवं सरकार द्वारा आर्थिक रूप से गरीब परिवारों, बेसहरा व्यक्तियों के बहुत सी कल्याणकारी योजनायें चलायी जा रही है, जिसमें मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना मील का पत्थर साबित हो रही है। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजनान्तर्गत ऐसे माता-पिता जो आर्थिक रूप से अपनी पुत्री की शादी करने में सक्षम नहीं है, वह सरकार की इस महत्वाकांक्षी योजना का लाभ प्राप्त कर अपनी पुत्रियों की शादी करा पा रहे हैउ।

अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री जी को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना संचालित करने के लिये आभार व्यक्त किया, साथ ही कार्यक्रम में उपस्थित समस्त जनपद स्तरीय अधिकारियों को सरकार की अति महत्वाकांक्षी योजना को सकुशल सम्पन्न कराये जाने के लिये शुभकामनायें भी दी। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजनान्तर्गत प्रति जोड़ो की शादी में कुल धनराशि रू0 51000/- के सापेक्ष कन्या के दाम्पत्य जीवन में खुशहाली एवं गृहस्थी की स्थापना हेतु सहायता राशि रू0 35000/- कन्या के बैंक खाते में अन्तरित की जायेगी।

साथ ही विवाह संस्कार के लिये रू0 10000/- की धनराशि का आवश्यक सामग्री (कपड़े, बिछिया, पायल (चांदी की) तथा 07 बर्तन ) दिया गया। इसके अतिरिक्त कार्यक्रम आयोजन हेतु भोजन, पण्डाल, फर्नीचर, पेयजल, विद्युतध्प्रकाश व्यवस्था एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं हेतु रू0 6000/- प्रति शादी की दर से कार्यक्रम आयोजक को दिया जायेगा।

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!