नगर निकाय: चुनावी चकल्लस

भाजपा प्रत्याशी श्यामसुंदर केशरी के केन्द्रीय चुनाव कार्यालय का हुआ उद्घाटन; कार्यकर्ताओ को दिया चुनाव जीतने का मंत्र, जिलाध्यक्ष बृजभूषण सिंह ने कहा- करे डोर टू डोर जनसंपर्क

मिर्जापुर।

भारतीय जनता पार्टी के अधिकृत नगर पालिका परिषद मीरजापुर के अध्यक्ष प्रत्याशी श्याम सुदंर केसरी के चुनाव कार्यालय का उद्घाटन बुुधवा को साायं भाजपा जिला अध्यक्ष बृजभूषण सिंह, नगर विधायक रत्नाकर मिश्रा, नगर निकाय प्रभारी अनिल श्रीवास्तव ने भाजपा कार्यकर्ताओं के प्रेरणास्रोत डा श्याम प्रसाद मुखर्जी एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के चित्र पर पुष्पार्चन, माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन करके किया।

उपस्थित भाजपा कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष बृजभूषण सिंह ने कहा कि भाजपा से नगर पालिका अध्यक्ष के अधिकृत प्रत्याशी श्याम सुदंर केसरी एवं सभी वार्डो के सभासदो को डोर टू डोर सम्पर्क कर भाजपा कार्यकर्ता आम जनता से सम्पर्क कर जिताने के लिए पूरी ताकत झोंके।

नगर विधायक रत्नाकर मिश्र ने कहा कि जमीनी कार्यकर्ता श्याम सुदंर केसरी को भारी मतों से विजयी बनाऐ। नगर निकाय के प्रभारी अनिल श्रीवास्तव ने कार्यकर्ता को चुनाव जीतने का मंत्र दिया। इस दौरान मुख्य रूप से निवर्तमान नगर पालिका अध्यक्ष मनोज जायसवाल, पूर्व जिलामहामंत्री आंशुकात

चुनाहे,

पूर्व जिला अध्यक्ष अनिल सिंह, निर्मला  राय, रमेश ओझा, सलिल पांडेय, कौशल श्रीवास्तव, दिनेश तिवारी, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती राजकुमारी खत्री, नीरू श्रीवास्तव, प्रेम शंकर श्रीवास्तव, नितिन गुप्ता,  ओमकार

नाथ यादव, रामकुमार विश्वकर्मा, सिद्धार्थ मिश्रा, हेमंत त्रिपाठी,  संजय यादव, गौरव उमर, मनीष गुप्ता, नितिन विश्वकर्मा, विजय शंकर गुप्ता, जाह्नवी तिवारी, गोपाल अग्रवाल, आंशुमालि मिश्रा, सिया राम बिद, हर्षित खत्री, अखिलेश अग्रहरि आदि प्रमुख कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!