नगर निकाय चुनाव

उद्योग व्यापार मण्डल ने बैठक कर भाजपा प्रत्याशी श्यामसुंदर केशरी को दिया समर्थन; नगर विधायक रत्नाकर मिश्र ने कहा- निकाय चुनाव मे मिल रहा अपार जनसमर्थन कार्यकर्ताओ को ऊर्जा प्रदान कर रहा है

मिर्जापुर।

बुधवार को उ. प्र. उद्योग व्यापार मण्डल के द्वारा नगरीय के एक होटल मे आयोजित व्यापारी समागम मे विभिन्न व्यापार मंडल से सम्बंधित पदाधिकारियो की उपस्थिति मे संपन्न बैठक मे भाजपा प्रत्याशी श्यामसुंदर केशरी को समर्थन प्रदान किया गया। पदाधिकारियो ने तन मन धन से सहयोग और समर्थन के लिए आश्वस्त किया।

मुख्य अतिथि नगर विधायक रत्नाकर मिश्रा ने कहा कि विद्यार्थी जीवन से ही अपने शान्तिप्रिय स्वभाव और विनम्रता से सबको अपनी ओर आकर्षित करने वाले श्यामसुंदर का कान्हा स्वभाव आज भी लोगो को अपनी ओर आकर्षित कर रहा है। नगर मे मिल रहा अपार जनसमर्थन कार्यकर्ताओ को ऊर्जा प्रदान कर रहा है। 

व्यापार मंडल के प्रदेश उपाध्यक्ष पूनम चंद्र जैन ने कहाकि व्यापार मंडल के पदाधिकारी के रूप मे व्यापारी हितो के लिए सडक से सरकार तक आवाज पहुचने और जीएसटी विसंगतियो सहित तमाम व्यापारिक समस्याओ से घिरे व्यापारियो की हर समस्या का निराकरण कराने का कार्य करने वाले श्यामसुंदर केशरी को व्यापारी समाज तन मन धन से सहयोग कर रहा है

इस दौरान भाजपा प्रत्याशी श्यामसुंदर केशरी ने कहाकि नगर की जनता की अपेक्षाओ पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करूगा। आने वाले पांच वर्ष मे केन्द्र और प्रदेश सरकार के दिशा निर्देशो के अनुपालन के साथ ही नागरिको के मूलभूत सुविधा सहित बच्चो के लिए विभिन्न वार्डो मे खेल मैदान, पार्क, शिक्षा, स्वास्थ्य, सडक हर क्षेत्र मे जो भी कमिया रह गयी है। उन्हे दुरूस्त कर मिर्जापुर को ग्रीन मिर्जापुर क्लीन मिर्जापुर के तर्ज पर विकसित करते हुए महानगरो जैसी सुविधा मुकम्मल करने के प्रयास रहेगा

मुख्य अतिथि नगर विधायक रत्नाकर मिश्रा, व्यापार मंडल के प्रदेश उपाध्यक्ष पूनम चंद्र जैन, प्रदेश मंत्री गोवर्धन नाथ त्रिपाठी, नगर अध्यक्ष विजय गुप्ता, जिला महामंत्री विकेश्वर प्रताप सिंह, निर्मला राय, लल्लू राम मोदनवाल, पन्नालाल बुंदेला, मृत्युंजय त्रिपाठी सहित नगर के समस्त सम्मानित व्यापारीगण उपस्थित रहे। संचालन मुन्ना लाल ने किया।

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!