नगर निकाय चुनाव

भाजपा महिला मोर्चा द्वारा महिला सम्मेलन का आयोजन कर भाजपा प्रत्याशी श्यामसुंदर का समर्थन; पूरे शहर में भाजपा की बयार बह रही: अनामिका

मिर्जापुर।  

गुरुवार को नगर के लालडिग्गी स्थित एक लान में भाजपा महिला मोर्चा द्वारा महिला सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसमे मुख्य अतिथि क्षेत्रीय अध्यक्ष महिला मोर्चा श्रीमती नम्रता चौरसिया ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा ये समय हैं भाजपा का। यह समय हैं श्याम जी का और आप सभी लग जाए और फिर एक बार नगर पालिका की अध्यक्ष कुर्सी पर भाजपा के ही प्रत्याशी श्याम सुंदर जी को बैठाए।

नगर निकाय चुनाव प्रभारी व प्रदेश मंत्री भाजपा अनामिका चौरसिया ने कहाकि पूरे शहर में भाजपा की बयार बह रही हैं। जनता भाजपा को ही मत देना चाहती हैं। आपको बस उनको अपने साथ लेना हैं। जिला अध्यक्ष महिला मोर्चा श्रीमती आभा सिंह पटेल, श्रीमती निर्मला राय, आयुषी श्रीमाली, उमा बरनवाल एवम् सभी महिला कार्यकर्ता उपस्थित रही।

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!