नगर निकाय चुनाव

डिप्टी सीएम केशव ने भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में मांगा वोट;  कहा- अब डबल इंजन से काम नहीं चलेगा, विकास के लिए ट्रिपल इंजन की सरकार बनना जरूरी 

0 दिन रात मेहनत कर तीन इंजन वाली सरकार बनाइए, हम विकास कराएंगे: कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल 

विकास अग्रहरि, अहरौरा (मिर्जापुर)। 

निकाय चुनाव-2023 के मद्देनजर गुरुवार को अहरौरा नगर पालिका क्षेत्र के पट्टीकला स्थित नारायन टेंट हाउस में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य का कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। उत्तर प्रदेश के  उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने भाजपा के अधिकृत चेयरमैन प्रत्याशी ओमप्रकाश केशरी के समर्थन में वोट मांगते हुए कहाकि सपा से मुक्ति के लिए चुनावी यज्ञ में हर किसी को आहूति देनी चाहिए।

निकाय चुनाव लोकसभा चुनाव का आगाज है। सपा अब समाप्तवादी पार्टी हो चुकी है। विधानसभा चुनाव में साइकिल पंचर हो गई थी और रही सही कसर निकाय चुनाव में पूरी हो जाएगी। उन्होंने कहाकि विकास को रफ्तार देने के लिए ट्रिपल इंजन की सरकार जरूरी है।

अहरौरा पट्टीकला स्थित नारायन टेंट हाउस परिसर में भाजपा प्रत्याशी ओमप्रकाश केशरी के समर्थन में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहाकि प्रदेश में जनता के आशीर्वाद से मिली ताकत से जो विकास हुआ है, वह महज झांकी है। पूरा विकास होना अभी बाकी है और इसके लिए नगर पालिका अहरौरा में भाजपा की सरकार चाहिए। देश में मोदी और प्रदेश में योगी की सरकार न होती, तो विकास महज कागजों में दिखता। अब डबल इंजन की सरकार से काम नहीं चलेगा। ट्रिपल इंजन की सरकार चाहिए।

उन्होंने कहाकि भाजपा सरकार में सुशासन और सुरक्षा है। गुंडों की जगह समाज में नहीं जेल में है। भ्रष्टाचार और गुंडागर्दी बर्दाश्त नहीं होगी। उन्होंने कहा कि 2017 से पहले का माहौल तो याद ही होगा। सूबे में बिजली से लेकर अन्य योजनाओं का लाभ कुछ जिलों और कुछ वर्ग तक सीमित था लेकिन भाजपा के नेतृत्व वाली सरकारों ने सबका साथ सबका विकास के मंत्र पर कार्य किया। बिना भेदभाव के सभी योजनाओं का लाभ हर पात्र को दिया गया।

उपमुख्यमंत्री ने सपा, बसपा और कांग्रेस से आये दिलदार सोनकर पूर्व चेयरमैन नगर पालिका अहरौरा, घनश्याम पटेल पूर्व विधानसभा प्रत्याशी बसपा चुनार, मनीष केशरी उर्फ कल्लु बाबा समाजवादी पार्टी, सत्यनारायण प्रजापति कांग्रेस को उनके सैकड़ो समर्थकों के साथ भाजपा की सदस्यता दिलाई गई।

अपना दल एस कार्यकारिणी अध्यक्ष व कैबिनेट मंत्री आशीष सिंह पटेल ने कहाकि भाजपा सरकार ने सबका साथ-सबका विकास को साथ लेकर काम किया है। अब ट्रिपल इंजन की सरकार बनाने का समय आ गया है। कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि अपना दल एस व भाजपा की मजबूत गठबंधन की सरकार है इसलिये, सात दिन बचे है।

दिन रात मेहनत कर तीन इंजन वाली सरकार बनाइए हम विकास कराएंगे। भाजपा से किनारा करके निर्दलीय या अन्य तरीकों से चुनाव मैदान में उतरे हैं। उनके खिलाफ पार्टी की नीतियों के अनुसार कार्रवाई की जाएगी। जनसभा को मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल मीरजापुर जिला अध्यक्ष बृजभूषण सिंह ने भी संबोधित किया। जनसभा का संचालन राजेश सिंह हिन्द (निकाय चुनाव सयोंजक, नपाप अहरौरा) ने किया।

इस दौरान भाजपा प्रत्याशी ओमप्रकाश केशरी, धर्मवीर तिवारी चुनाव प्रभारी नपा अहरौरा, दिनेश प्रताप सिंह जिला उपाध्यक्ष व मण्डल प्रभारी अहरौरा, महेन्द्र सिंह अग्रहरि मण्डल अध्यक्ष भाजपा अहरौरा, दिनेश वर्मा जिला महामंत्री, अमित पांडेय जिला उपाध्यक्ष, गुलाब मौर्य निवर्तमान चेयरमैन नगर पालिका परिषद अहरौरा, जयकिशन जायसवाल, उमेश केशरी, श्यामलाल सोनकर, विनोद पटेल, इंस पटेल, स्वेता सिंह, अमित शाह के साथ 25 वार्ड के सभासद प्रत्याशी के साथ सैकड़ो भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!