नगर निकाय चुनाव

चुनार नगर के सुन्दरीकरण, वाहन स्टैंड, सफाई व पेयजल ब्यवस्था को सुदृढ करना हमारी प्राथमिकता: मंसूर अहमद

0 165 मत से मंसूर ने निकटतम प्रतिद्वंद्वी भाजपा के विजय बहादुर सिंह को किया पराजित, कांग्रेस ने लगातार चौथी बार नगर पालिका पर झंडा गाडा

चुनार, मिर्जापुर।  

दो बार पत्नी हसीना बेगम व दुसरी बार स्वयं मंसूर अहमद चुने गए।
चुनार। नगर पालिका अध्यक्ष पद के चुनाव में भाजपा व काग्रेस की कड़ी टक्कर में काग्रेस पार्टी के अधिकृत प्रत्यासी मंसूर अहमद ने विजय प्राप्त किया उन्हों ने अपने निकट प्रतिद्वंदी भाजपा प्रत्यासी विजय बहादुर सिंह को पराजित किया।

काग्रेस प्रत्यासी मंसूर अहमद को 7265 और भाजपा प्रत्यासी विजय बहादुर सिंह को 7103 मत मिले । उन्होंने भाजपा प्रत्यासी विजय बहादुर सिंह को 165 मत से पराजित किया । आरो चुनार नवनीत सेहारा ने मंसूर अहमद को विजय घोषित कर प्रमाण पत्र जारी किया। इस दौरान समर्थको की भारी भीड़ जमा हो गया गगन भेदी नारों का उद्घोष होता रहा।

सदस्य पद पर वार्ड संख्या एक से भाजपा प्रत्याशी गौतम बाबू जायसवाल,दो से विजय बहादुर बिंद,तीन से सपा प्रत्यासी सुरेश यादव,चार से काग्रेस प्रत्यासी धर्मावती देवी ,5 से सुनीता देवी, वार्ड 6 से आरती सोनकर पत्नी संजय सोनकर भाजपा,7रामलाल कनौजिया सपा,8 से मोनू बसपा, 9से मदन लाल भाजपा,

10 से अजय पाल काग्रेस, 11 से संगीता भाजपा ,12 से संतोष सपा,13 से किशन मोदनवाल भाजपा,14 से अवनीश राय भाजपा,15 से सुनील यादव सपा ,16से नसरीन बानो सपा,17 से विक्रम निर्दल,18 से सत्यप्रकाश श्रीवास्तव काग्रेस,19 सुजीत कुमार यादव सपा,20 विट्टो देवी भाजपा,21से पूजा पाल काग्रेस,22 से सरोज देवी सपा,23विकास कश्यप भाजपा,24 नेहा सोनी निर्दल,25 से करतार सिंह काग्रेस पार्टी के विजय घोषित किए गए।

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!