एजुकेशन

सेमफोर्ड स्कूल मे समारोहपूर्वक मना मातृ दिवस; माताओ के माथे पर तिलक लगाकर दिया उपहार, गीत संगीत के माध्यम से बांधी समां

मिर्जापुर।

रविवार को सेमफोर्ड स्कूल बसही में मदर्स डे के अवसर पर भव्य समारोह का आयोजन किया गया। आगन्तुक सभी माताओं को प्रवेश के समय तिलक लगाकर व उपहार देकर उनका सम्मान किया गया।     कार्यक्रम का शुभारम्भ कार्यक्रम की मुख्य अतिथि श्रीमती कामिनी पाण्डेय, प्रबंधक इंजीनियर विवेक बरनवाल और प्रधानाचार्य बसही शैलेश पाण्डेय व प्रधानाचार्या नटवा श्रीमती श्वेता मेहरोत्रा खत्री ने संयुक्त रूप से माँ सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलन कर किया।

तत्पश्चात कार्यक्रम में आई हुई माताओं व अभिभावकों का स्वागत प्रधानाचार्य, सेमफोर्ड स्कूल, बसही मीरजापुर ने करते हुए माँ की ममता को नमन किया। इस दौरान बसही के प्यारे नौनिहालों द्वारा सभी माताओं का स्वागत स्वागत गीत के माध्यम से किया गया। तदुपरांत बसही के प्यारे बच्चों ने भी माँ के स्वागत में एक प्यारा सा नृत्य समर्पित किया।

तदोपरान्त प्रबंधक इंजीनियर विवेक बरनवाल ने सभी माताओं को नमन करते हुए उनके जज्बे को भी सलाम किया, जिनके बदौलत आज विद्यालय ने 10 वीं की परीक्षा परिणाम में जिले के सर्वोच्च अंक प्राप्त करने का गौरव प्राप्त किया। कक्षा 10 में 98.40% अंक प्राप्त करके जिले में सर्वोच्च स्थान प्राप्त करने वाली जुनैरा अली के साथ 10 वीं और 12 वीं में सर्वोच्च 5 स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों और हर विषय में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया।

जुनेरा अली को इस विशेष उपलब्धि के लिए सभी लोगों ने खड़े होकर तालियों से उसका उत्साह बढ़ाया। उसके बाद नटवा के नौनिहालो ने अपना प्यारा सा माँ को सपर्पित नृत्य प्रस्तुत किया। फिर माताओं के लिए बहुत ही मन मोहक खेलो का आयोजन किया गया। तत्पश्चात माँ पर आधारित एक सुन्दर एकांकी का प्रस्तुतिकरण हुआ। उसके बाद कुक स्मार्ट का शानदार प्रदर्शन हुआ। तेरी ऊँगली पकड़ के चला नामक नृत्य ने उपस्थित जन सैलाब को तालियाँ बजाने पर मजबूर कर दिया।

फिर सभी विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कार व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। अन्त में श्रीमती श्वेता मेहरोत्रा खत्री प्रधानाचार्या सेमफोर्ड स्कूल नटवा  ने आए हुए अतिथियों व अभिभावकों के प्रति आभार व्यक्त गया। कार्यक्रम का संचालन अदिति शुक्ला और अंजली मिश्रा ने संयुक्त रूप से किया। इस अवसर पर सन्तोष कुमार सिंह, रेखा श्रीवास्तव,इस अवसर पर विद्यालय के सन्तोष कुमार सिंह, सन्तोष कुमार विश्वकर्मा, अनिल कुमार यादव, रवि अग्रहरी, हर्ष सेठी, शर्मिला सिंह, संगीता शर्मा, शबाना परवीन, सन्तोष कुमार एवं सभी अध्यापक उपस्थित रहें।

सीबीएसई हाईस्कूल इण्टर मे अव्वल ये बच्चे हुए सम्मानित

सीबीएसई बोर्ड परीक्षा मे हाईस्कूल व इण्टर मे जिले मे टॉप सेमफोर्ड स्कूल की प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली जुनैरा अली 98.40% अंक, दूसरा स्थान सुप्रिया 94.00% अंक, तीसरा स्थान वैष्णवी अत्री 93.00% अंक, चौथा स्थान प्रभात दुबे 91.80% अंक, पांचवा स्थान ईशान शुक्ला 91.60% अंक, छठवां स्थान शाश्वत दुबे 90.80% अंक, सातवां स्थान चन्द्रमौली पाण्डेय 90.20% अंक, आठवां स्थान अनमोल 89.80% अंक, नौवां स्थान प्रखर दुबे 89.00% अंक प्राप्त करने पर सम्मानित किया गया।

सीबीएसई 12वीं के परिणाम में रोमफोर्ड स्कूल, ने शानदार प्रदर्शन किया। कुल 68 बच्चों में से 06 बच्चों को शानदार परिणाम के लिए सम्मानित किया।  जिसमे प्रथम स्थान प्राप्त शर्मिष्ठा उपाध्याय 95.60% अंक, दूसरा स्थान आयुष सिंह 92.2096 अंक, तीसरा स्थान रसज्ञ दुबे 91.20% अंक, चौथा स्थान अमय श्रीवास्तव 90.40% अंक, पांचवा स्थान अभय प्रताप सिंह 89.80% अंक,छठा स्थान प्रतीक बरनवाल 89.00% अंक प्राप्त कर विद्यालय का मान बढ़ाने पर सम्मानित किया गया।

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!