News

मेरा बूथ, सबसे मजबूत’ कार्यक्रम कर्मठ कार्यकर्ताओं के राष्ट्र निर्माण के संकल्प को नई ऊर्जा प्रदान करेगा: डा जगदीश सिंह पटेल 

0 कोआपरेटिव बैक चेयरमैन के नेतृत्व मे पीएम के वर्चुअल कार्यक्रम मे शामिल हुए भाजपाजन

0  मोबाइल से 9090902024 पर मिस्ड कॉल कराकर प्राप्त लिंक को भरने का कार्य करे

मिर्जापुर।
देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को “मेरा बूथ,सबसे मजबूत” वर्चुअल कार्यक्रम के जरिए पूरे देश के पार्टी कार्यकर्ताओं से संवाद कर रहे है। बता दे देश के दस लाख कार्यकर्ताओ को पीएम मोदी वर्चुअल संबोधित कर रहे है। इस वर्चुअल कार्यक्रम का अयोजन देश के कई जिलों में किया जा रहा है।मीरजापुर के मडिहान मंडल के हरदी मिश्र गांव में पीएम मोदी के “मेरा बूथ, सबसे मजबूत” कार्यक्रम में जिला सहकारी बैक के चेयरमैन एवं भाजपा जिला उपाध्यक्ष डा जगदीश सिंह पटेल मुख्य अथिति के रूप में पहुंचे। उन्होंने तमाम कार्यकर्ताओ के साथ पीएम मोदी के लाइव कार्यक्रम को देखा।
इस कार्यक्रम में पीएम मोदी ने कहा कि भाजपा की सबसे बड़ी ताकत पार्टी के सभी कार्यकर्ता हैं। मेरा बूथ, सबसे मजबूत’ कार्यक्रम हमारे कर्मठ कार्यकर्ताओं के राष्ट्र निर्माण के संकल्प को नई ऊर्जा प्रदान करेगा। इस मौके पर पूर्व पालिकाध्यक्ष ने कहा की पीएम मोदी ने देश के तमाम कार्यकर्ताओ को वर्चुअल संबोधित कर नई ऊर्जा का संचार किया है।”मेरा बूथ सबसे मजबूत” कार्यक्रम में प्रधानमंत्री ने कार्यकर्ताओ घर घर जाकर प्रत्येक बूथ मजबूत करने का निर्देश दिया है। साथ ही टोल फ्री नंबर 9090902024 पर मिस्ड कॉल के संबंध मे जानकारी दी गयी।
इस अवसर पर जिला सहकारी बैक के चेयरमैन डॉ जगदीश सिंह पटेल ने कहाकि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के कुशल नेतृत्व मे केंद्र की भाजपा सरकार के सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के सफलतम 9 वर्ष पूर्ण होने पर महा-जनसम्पर्क अभियान चलाया जा रहा है। इसके अंतर्गत मीरजापुर लोकसभा 79 के मडिहान विधानसभा क्षेत्र के बूथो पर कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी  “घर-घर संपर्क” कार्यक्रम के तहत लोगों से लगातार सम्पर्क कर रहे है। कहाकि भाजपा कार्यकर्ताओ की पार्टी है, इसलिए पार्टी को और अधिक सशक्त करने एवं जनसामान्य को अधिक से अधिक जोडने की जिम्मेदारी हम कार्यकर्ताओ की बनती है और इस कार्य को हम आपको मिलकर करना है।
चेयरमैन डा पटेल ने कहाकि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को समर्थन देने के लिए लोगों के मोबाइल से 9090902024 पर मिस्ड कॉल कराकर प्राप्त लिंक को भरने का कार्य किया जा रहा है। इस कार्य को युद्ध स्तर पर संपादित करना है। उन्होने सभी भाजपाजनो से अपील किया कि इस अभियान की सफलता के लिए अपने अपने बूथ पर पूरी ताकत झोक दे। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि दिनेश वर्मा जिला महामन्त्री, मंडल अध्यक्ष वीरेन्द्र कोल, जिला अध्यक्ष किसान मोर्चा दिनेश सिंह, राजेश सिंह, सुरेंद्र पाल, भोला पाल सहित मडिहान मंडल के सैकडो भाजपाजन मौजूद रहे।संचालन मंडल महामन्त्री राजकुमार दुबे ने किया।

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!