शोक संवेदना

सीईपीसी के पूर्व निदेशक एवं मिर्जापुर उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष राजकुमार सिंह (राजपूत कॉरपेट) के निधन से शोक की लहर

0 केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने जनपद के जानेमाने उद्यमी एवं सामाजिक व्यक्ति राजकुमार सिंह के निधन पर शोक व्यक्त किया

0  राजकुमार सिंह जी (राजपूत कॉरपेट) का निधन जनपद के व्यापार जगत के लिए अपूरणीय क्षति है: अनुप्रिया पटेल

मीरजापुर। 

कालीन निर्यात संवर्धन परिषद के पूर्व निदेशक एवं मिर्जापुर उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष राजकुमार सिंह (राजपूत कॉरपेट) का रामकृष्ण सेवा अस्पताल मे गुरूवार को निधन हो गया। उनके निधन से जिले मे शोक की लहर दौड गयी।

केंद्रीय वाणिज्य व उद्योग राज्य मंत्री एवं अपना दल (एस) की राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुप्रिया पटेल ने  पर दु:ख व्यक्त करते हुए कहा है कि जनपद ने एक ऊर्जावान उद्यमी को खो दिया है। उनका निधन जनपद के व्यापार जगत के लिए अपूरणीय क्षति है। केंद्रीय मंत्री श्रीमती पटेल ने ईश्वर से राजकुमार सिंह जी के शोकाकुल परिजनों एवं शुभचिंतकों को दु:ख की इस घड़ी में संबल प्रदान करने की कामना की।

बता दें कि राजकुमार सिंह जी जनपद के जाने-माने उद्यमी थे। आप एक अच्छे उद्यमी के साथ-साथ एक सामाजिक व्यक्ति भी थें। जनपद के जरूरतमंदों की मदद के लिए आप सदैव तत्पर रहते थे। आप चेतगंज सहकारी समिति के प्रशासक एवं जिला सहकारी संघ के डायरेक्टर जैसे महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभा चुके थे।

(प्रातः काल टहलकर उनके निवास पर एकत्रित होने वाले मिर्जापुर के बुद्धिजीवियों का समूह)

मिर्जापुर के प्रसिद्ध उद्योगपति, समाज सेवक एवं अनेक संस्थाओं के अध्यक्ष बाबू राजकुमार सिंह आज गोलोक वासी हो गये। लगभग 30 वर्षों तक प्रातः काल टहलने के उपरांत, मिर्जापुर के अनेक बुद्धिजीवी, टीचर ,वकील तथा व्यापारी उनके घर पर इकट्ठा होते थे और घंटों अनेक विषयों पर विमर्श होता था। वह एक निर्भीक, स्वाभिमानी और निडर व्यक्ति थे। आज उनके निधन पर मिर्जापुर के सैकड़ों संभ्रांत लोग उनके घर पहुंचे और पुष्प दान प्रदान कर अपनी संवेदनाएं प्रस्तुत की निश्चित ही वे अनूठे व्यक्ति थे। प्रभावशाली व्यक्ति थे।

उनके महाप्रस्थान से उनके परिवार के सदस्य संबंधी चिंतक और उनके प्रशंसक हतप्रभ हैं उनके परिवार के सदस्यों तथा उनके शुभचिंतकों को दुख सहन करने की शक्ति दे बाबू राजकुमार सिंह अपने जीवन में लंबे समय तक संघर्ष किए। सुख-दुख सब देखा लेकिन हर परिस्थिति में उनका मनोबल ऊंचा रहा।

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!