Uncategorized

खेल प्रतियोगिता का केन्द्रीय मंत्री ने फीता काटकर किया शुभारंभ

0 खेल हमे शरीरिक रूप से स्वस्थ्य ही नही अपितु मानसिक रूप से रखता है स्वस्थ्य: अनुप्रिया पटेल

फोटोसहित (21)

मिर्जापुर।

हलिया विकास खंड के भटवारी गांव स्थित खेल मैदान में अनुप्रिया पटेल फाउंडेशन एवं जिला ओलम्पिक संघ द्वारा एक दिवसीय विंध्य खेल महोत्सव का आयोजन किया गया। खेल कूद प्रतियोगिता का शुभारंभ केन्द्रीय राज्यमंत्री वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय भारत सरकार श्रीमती अनुप्रिया पटेल ने फीता काटकर किया। केन्द्रीय ने बालीबाल व कबड्डी के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनकी हौसला अफजाई करते हुए कहा कि खेल कूद प्रतियोगिता से खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभाओं का प्रदर्शन करने व आगे बढ़ने का सुनहरा मौका मिलता है। उन्होंने कहा कि खेल हमें शारीरिक रूप से ही स्वस्थ नहीं रखते हैं, जबकि मानसिक रूप से भी स्वस्थ बनाते हैं खेल हमारी ऊर्जा में वृद्धि करता है उन्होंने कहा कि खेल हमारे भीतर एक सकारात्मक विचार भी प्रकट करता है।

उन्होने कहा कि जीवन में बहुत सी ऐसी कठिनाइयां आएंगी उस समय हमारी सबसे बड़ी ताकत होती है कि स्वयं पर आत्मविश्वास होना आवश्यक है। इस अवसर पर प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाले 512 खिलाड़ियों को प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष ओलम्पिक संघ जगदीश सिंह पटेल, जिला महासचिव ओलंपिक संघ एसपी त्रिपाठी, प्रधान संघ अध्यक्ष शिवबाबू सेठ, अयोध्या प्रसाद यादव, ग्राम प्रधान भटवारी राजेश मौर्य, लाल जी मौर्य राजेश यादव राजेश मौर्य आदि मौजूद रहे।

 

इनसेट मे….

अपर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में विद्यालय प्रबन्ध समिति की द्वितीय बैठक सम्पन्न

मिर्जापुर। अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे देवेन्द्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में अपर जिलाधिकारी कार्यालय में केन्द्र विद्यालय के प्रबन्ध समिति की द्वितीय बैठक आयोजित किया गया। बैठक में केन्द्रीय विद्यालय के प्राचार्य डा. अजय सिंह द्वारा पिछले बैठक की कार्यवृत्ति एवं विद्यालय से सम्बन्धित विशेष बिन्दुओं को पर  चर्चा की गई। अपर जिलाधिकारी द्वारा विद्यालय भवन निर्माण प्रगति रिपोर्ट की समीक्षा की गई। विद्यालय के अस्थायी भवन के रंगाई-पुताई, विद्यालय के शैक्षणिक गतिविधियों पर चर्चा की गई। बैठक में जिला समाज कल्याण अधिकारी गिरीश चन्द्र, प्राचार्य केन्द्रीय विद्यालय डाॅ अजय सिंह सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित रहें।

 

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!