Uncategorized

नपाध्यक्ष श्यामसुंदर केशरी ने आरती कर किया हनुमान चालीसा का पाठ

मिर्जापुर।

22 जनवरी को होने वाले राम मंदिर मे प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर नगर के कई मंदिरो पर भजन-कीर्तन और पूजा-पाठ का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में नगर के ऐतिहासिक स्थल घंटाघर में नपाध्यक्ष श्यामसुंदर केशरी के नेतृत्व में भव्य हनुमान आरती और हनुमान चालीसा पाठ का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में सभासद, स्थानीय लोगो एवं युवाओं ने भाग लिया। जहा सभी ने एक साथ मिलकर हनुमान चालीसा का पाठ किया।

इस मौके पर कई भक्ति गीतों पर सांस्कृतिक कार्यक्रम भी किया गया। रेखा चौरसिया द्वारा भक्ति गीत भी गाया गया। नपाध्यक्ष ने कहा की पांच सौ सालों के संघर्षों के बाद हमारे देश की सांस्कृतिक विरासत,सांस्कृतिक आत्मा प्रभु श्री राम के मंदिर का प्राण प्रतिष्ठा होने जा रहा है। जब प्रभु श्रीराम अयोध्या वापस आए थे तो दीपावली मनाई गई थी।इस बार प्रभु श्रीराम फिर से अपने मंदिर में विराजमान होने जा रहे है। पूरा देश 22 जनवरी को अब दूसरी दीपावली मनाने जा रही है।

प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर हनुमान आरती कर हनुमान चालीसा का पाठ किया गया है। पूरा नगर राममय होने जा रहा है। नगर में 14 जनवरी से 22 जनवरी तक विभिन्न मंदिरो पर भजन कीर्तन भी करवाया जा रहा है। नगर के विभिन्न मंदिरो पर साफ सफाई कर मंदिरो को सजाया जा रहा है। आप सभी लोगो से निवेदन है की प्राण प्रतिष्ठा वाले दिन अपने घरों,आस पास के मंदिरो पर दिया जलाए, मंदिरो पर भजन कीर्तन करे। जिससे पूरा नगर राममय हों जाए।

इस मौके पर सभासद विजय प्रजापति, अलंकार जायसवाल, कमलेश मौर्या, नीरज गुप्ता, अजय मोदनवाल, राधेश्याम गुप्ता, युवा मोर्चा से आकाश गुप्ता, अश्वनी गुप्ता, भाजपा महिला मोर्चा से ऋतु केशरी, गूंजा गुप्ता सहित बड़ी संख्या में युवा मौजूद रहे।

 

 

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!