News

पूर्व चेयरमैन मनोज जायसवाल ने मां गंगा की रेती पर मनाया जल शक्ति मंत्री का 60 वां जन्मदिन

0 वीडियो कॉलिंग पर सबकी शुभकामनाएं स्वीकार कर गदगद हुए मंत्री स्वतंत्र देव सिंह
मिर्जापुर।
मंगलवार की दोपहर 12 बजे नारघाट गंगा किनारे रेती पर सत्यमी निषाद के नेतृत्व में पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष व पूर्व नगर पालिकाध्यक्ष मनोज जायसवाल के सहयोग से बड़े ही हर्षोल्लास के साथ जलशक्ति मंत्री व पूर्व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह की 60 वां जन्मदिन मनाया गया।

पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष मनोज जायसवाल ने सबसे पहले दीप प्रज्ज्वलित कर जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह के तस्वीर पर माला पहनाकर और फिर केक काटकर उपस्थित लोगों को केक खिलाकर उनका 60 वाँ जन्मदिन बड़े अनोखे ढंग से मनाया। इसमें सबसे अलग बात थी कि यह जन्मदिन किसी बड़े हाल अथवा होटल, बैंक्वेट या लक्जरी व्यवस्थाओं से दूर होकर मां गंगा की गोद में जल शक्ति मंत्री का जन्मदिन मनाया गया।

इस दौरान निषाद समाज के सैकड़ों लोग उपस्थित रहें। जैसे ही केक काटा गया, वैसे ही जल शक्ति मंत्री को जन्मदिन की बधाई वीडियो कॉलिंग के माध्यम से सबसे बारी बारी हालचाल जाना और लोगों के शुभामनाएं भी स्वीकार किया। इस दौरान बड़े ही जोश व उमंग के साथ जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह जिंदाबाद, मनोज जायसवाल जिंदाबाद का नारा भी लगाया गया।

इस मौके पर उमेश गुप्ता, प्रीतम केशरवानी, शिवांशु सिंह, सप्तमी निषाद, संतोषी निषाद, श्याम निषाद, तुलसी बिंद, आशीष निषाद, अरविंद कुमार, रवि निषाद, सूरज, राजू, दीपक, राम रक्षा, आलोक, राजेश, विजय, मिंटू, बाबूलाल, मोनू जी एवम भारी संख्या में निषाद समाज के लोग मौजूद रहे।

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!