News

बाबा साहब के बताये रास्ते पर चलने की जरूरतः देवी प्रसाद चौधरी

मीरजापुर।

भारत रत्न बाबासाहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की 133 वीं जयंती पार्टी के जिला कार्यालय लोहियाट्रस्ट पर जिलाध्यक्ष देवी प्रसाद चौधरी की अध्यक्षता में मनाई गई। इस मौके पर पार्टी के नेताओं कार्यकर्ताओं ने संविधान निर्माता बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की चित्र पर फूलमाला अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम में वक्ताओं ने सपा कार्यकर्ताओं ने बाबासाहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर के पदचिह्नों पर चलने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष देवी प्रसाद चौधरी ने कहा कि बाबा साहेब की जयंती पर हम लोगों ने उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किए हैं। समाजवादी और अंबेडकरवादी एक साथ मिलकर चलें उत्तर प्रदेश और देश में परिवर्तन का काम करें। आज बाबा साहब के बताए मार्गो पर चलने की जरूरत है।

सपा इण्डिया गठबंधन के प्रत्याशी राजेन्द्र एस बिन्द ने कहा कि वे देश के पहले कानून मंत्री और संविधान निर्माता थे। बाबासाहेब भीमराव आंबेडकर ने भारत की आजादी की लड़ाई में एक अहम भूमिका निभाने के साथ ही सम्पूर्ण राष्ट्र के लिए संविधान निर्माण की भी जिम्मेदारी उठाई थी।

 

इस दौरान आशीष यादव, सुरेन्द्र सिंह पटेल, जवाहर मौर्या, गुलाब चन्द यादव ’मुन्नी’, रोहित शुक्ला, राजेश भारती, आदर्श यादव, रामगोपाल बिन्द, झल्लू यादव, परवीन बानो, दुर्गा सिंह, मेवालाल प्रजापति, कौशिक कन्नौजिया, श्याम अचल यादव, सुनीता यादव, ज्योति गुप्ता, वन्दना गुप्ता, विनोद सिंह, जमाल अहमद, अरशद अली, सूरज यादव, मनोज चौहान, रामजी बिन्द, विष्णु पटेल, जयशंकर यादव, सुबाष यादव आदि ने श्रद्वांजलि अर्पित कर नमन किया।

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!