LOKSABHA CHUNAV 2024

केन्द्र में इण्डिया गठबंधन की सरकार बनेगीः किरनमय नन्दा
फोटोसहित
मिर्जापुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और राज्यसभा के पूर्व सदस्य किरणमय नंदा ने कहा कि रामलला हर हिंदू के अंदर है। जनता इस बार मंदिर- मस्जिद के आधार पर वोट नहीं करेगी, जो मंदिर के नाम पर चुनाव प्रचार करते हैं भगवान उनको कभी चुनाव में जीतने नहीं देता। सपा कार्यालय लोहियाट्रस्ट परं पत्रकारों के सवालों के जवाब में समाजवादी पार्टी नेता ने कहाकि दो बार भाजपा ने धर्म के आधार पर मतदाताओं को बांटकर सरकार बना ली। अब धर्म के नाम पर चुनाव नहीं होता है, काम के आधार पर होता है। पिछले दस साल में बहुत सारे मौसम बने। कई जिलों में मंदिर तो क्या, उसका चुनाव प्रचार में इस्तेमाल किया जाता है।
सपा प्रत्याशियों के बार बार बदले जाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि यूपी में 80 लोकसभा सीट हैं। कुछ सीटों पर प्रत्याशी बदले गए हैं। कार्यकर्ताओं की आवाज और सुझाव के आधार पर प्रत्याशी बदले जाते हैं। उन्होंने दावा किया कि भाजपा ने घोषणा पत्र में जो वादे किए थे वह अधूरे हैं। किसानों, गरीबों और नौजवानों का कोई हित नहीं हुआ।
उन्होने कहा कि राम हमारे आदर्श है। मिर्जापुर के लोकसभा प्रत्याशी रमेश चन्द बिन्द चुनाव जीत रहे है। श्री नन्दा ने कहा कि 80 के 80 लोकसभा सीटे समाजवादी पार्टी इण्डिया गठबंधन के प्रत्याशी जीत रहे है। कहाकि इस बार केन्द्र मे इण्डिया गठबंधन की सरकार बनेगी।
इस मौके पर युवजनसभा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष विकास यादव, प्रदेश अध्यक्ष पश्चिम बंगाल भट्टाचार्य, मिर्जापुर लोकसभा प्रभारी अभय यादव, जिलाध्यक्ष देवी प्रसाद चौधरी, आदर्श यादव आदि मौजूद रहे।

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!