मीरजापुर। मुख्य कोषाधिकारी अर्चना त्रिपाठी ने जानकारी देते हुए बताया है कि शासनादेश संख्या 5/2026/ए-1-11/दस-2026-10-1099/276/2020 वित्त (लेखा) अनुभाग-1 लखनऊ दिनांक 17 मार्च 2026 के क्रम में दिनांक 31 मार्च 2026 (महावीर जंयती) को कोषागार/एजेन्सी बैंक की शाखाओं को खोले जाने के निर्देश प्राप्त है तदक्रम में कोषागार दिनांक 31 मार्च 2026 (महावीर जंयती) को समान्य कार्य दिवस के भाति कोषागार / एजेन्सी बैंक खुले रहेंगे।
उपरोक्त निर्देश के क्रम में कोषागार के साथ-साथ वित्तीय नियम संग्रह खण्ड-5 भाग-2 के प्रस्तर-503 के अधीन ऐसे बैंको की सभी शाखाएँ, जो सरकारी लेन-देन का कार्य करती हो, को खोले जाने की व्यवस्था कराने का कष्ट करे।





