मीरजापुर।
मंगलवार, 7 अप्रैल को कम्पोजिट विद्यालय कुबरी पटेहरा विकास खंड मडिहान के सभागार में वार्षिकोत्सव एवं पुरस्कार वितरण कार्यक्रम संपन्न हुआ। इस अवसर पर प्रधानाध्यापक अनिल कुमार वर्म, संकुल शिक्षक राजकुमार यादव एवं शिक्षामित्र सुनील अग्रहरि ने मा सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरुआत की। तत्पश्चात बच्चो ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत की।
साथ ही बच्चो को अंकपत्र वितरित कर अव्वल बच्चो को सम्मानित किया गया। संकुल शिक्षक राजकुमार यादव ने कहाकि ऐसे कार्यक्रमों के आयोजन से बच्चों एवं अभिभावकों में आत्मसम्मान की अनुभूति होती है तथा भविष्य में कुछ बेहतर करने की प्रेरणा मिलती है। पूरे विद्यालय परिवार को इस आयोजन के लिए बहुत-बहुत बधाई दी। इस अवसर पर शिक्षक गण जगदीश श्रीवास्तव, दीप नारायण श्रीवास्तव, कृष्ण कुमार पांडेय सहित अनुदेशक, शिक्षामित्र एवं बच्चे मौजूद रहे।


