चुनार, मिर्जापुर। मंगलवार, 7 अप्रैल 2026 कोएपेक्स वेलकेयर ट्रस्ट द्वारा संचालित एपेक्स ट्रस्ट हॉस्पिटल एवं डायग्नोस्टिक चुनार द्वारा ट्रस्टी व वरिष्ठ हड्डी व स्पाइन सर्जन प्रो डॉ एस के सिंह की संरक्षता में चिकित्सा क्षेत्र की एक महत्वपूर्ण उपलब्धि दर्ज करते हुए पहली बार कूल्हा प्रत्यारोपण ऑपरेशन सफलतापूर्वक संपन्न की गई।
यह जटिल ऑर्थोपेडिक सर्जरी हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. संजीव सिंह, क्रिटिकल केयर एवं पेन मैनेजमेंट विशेषज्ञ डॉ. विनीत ओझा तथा समर्पित ऑपरेशन थिएटर (OT) टीम के उत्कृष्ट समन्वय और महत्वपूर्ण योगदान से सफलतापूर्वक पूर्ण हुई। यह सर्जरी अस्पताल के लिए एक ऐतिहासिक क्षण साबित हुई है, जो क्षेत्र में उन्नत ऑर्थोपेडिक सेवाओं की उपलब्धता और आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं की क्षमता को दर्शाती है।
इस उपलब्धि से अब स्थानीय मरीजों को उपचार के लिए बड़े शहरों की ओर रुख करने की आवश्यकता काफी हद तक कम होगी तथा उन्हें अपने ही क्षेत्र में उच्च स्तरीय चिकित्सा सुविधा उपलब्ध हो सकेगी। इस अवसर पर एपेक्स प्रबंधक नवीन सिंह ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए पूरी OT टीम एवं चिकित्सकीय स्टाफ को हार्दिक बधाई दी।
उन्होंने भविष्य में भी मरीजों को अत्याधुनिक एवं गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएँ प्रदान करने के प्रति संस्थान की प्रतिबद्धता दोहराई। साथ ही अवगत कराया की एपेक्स ट्रस्ट हॉस्पिटल में 24 घंटे बहुविशेषज्ञ सेवाएं हड्डी रोग, बाल रोग, स्त्री एवं प्रसूति, हृदय रोग, क्रिटिकल केयर, ईएनटी, नेत्र रोग, दंत रोग, कैंसर रोग, नेफ्रोलॉजी, लेप्रोस्कोपी एवं जनरल सर्जरी तथा जनरल मेडिसिन सरकारी दरों पर सुरक्षित, विश्वसनीय एवं गुणवत्तापूर्ण उपचार के साथ उपलब्ध हैं।


