News

सॉफ्टबॉल पर आयोजित तीनदिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला का सफल समापन

मीरजापुर।
बनारस हिंदू विश्वविद्यालय के राजीव गांधी दक्षिण परिसर बरकछा में आयोजित तीन दिवसीय राष्ट्रीय स्तरीय कार्यशाला “सॉफ्टबॉल में उन्नत नियम व्याख्या, ऑफिशिएटिंग एवं कोचिंग तकनीक” का सफलतापूर्वक समापन हुआ। कार्यशाला का आयोजन स्पोर्ट्स बोर्ड, राजीव गांधी दक्षिण परिसर, बीएचयू द्वारा खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों एवं रेफरी की तकनीकी एवं व्यावहारिक दक्षताओं के उन्नयन के उद्देश्य से किया गया। उद्घाटन 10 अप्रैल को हुआ, जिसमें प्रो. ए. के. नेमा, महासचिव, स्पोर्ट्स बोर्ड, बीएचयू मुख्य अतिथि रहे। उन्होंने खेलों में अनुशासन, नियमों की समझ एवं प्रशिक्षित ऑफिशिएटिंग की आवश्यकता पर बल दिया। विशिष्ट अतिथियों में पंकज सिंह, आईसीएमआर नई दिल्ली एवं जितेंद्र मेवारा स्पोर्ट्स डायरेक्टर, सेंट जोसेफ कॉलेज बेंगलुरु शामिल रहे, जिन्होंने खेलों में वैज्ञानिक प्रशिक्षण एवं पेशेवर दृष्टिकोण की महत्ता को रेखांकित किया। अध्यक्षता प्रो. बी. एम. एन. कुमार, आर्चाय प्रभारी राजीव गांधी दक्षिण परिसर बीएचयू ने की, जबकि संयोजन श्रीमती किरण आर्या एवं समन्वयन डॉ. रजनी श्रीवास्तव द्वारा किया गया।
तीनों दिनों में सॉफ्टबॉल के नवीनतम नियमों, ऑफिशिएटिंग मैकेनिक्स, कोचिंग तकनीकों, प्रतियोगिता प्रबंधन एवं खिलाड़ियों की शारीरिक फिटनेस पर विशेषज्ञ व्याख्यान एवं प्रायोगिक सत्र आयोजित किए गए। द्वितीय एंव तृतिय दिवस पर विशेषज्ञ कोच प्रसन्ना कुमार के निर्देशन में प्रायोगिक प्रशिक्षण हुआ, जिसमें 50 से अधिक प्रतिभागियों—खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों एवं शोधार्थियों—ने सक्रिय सहभागिता की।

कार्यशाला का समापन समारोह गरिमापूर्ण ढंग से संपन्न हुआ, जिसमें प्रो. बी. सी. कापरी, वरिष्ठ प्रोफेसर, बीएचयू मुख्य अतिथि रहे, जबकि डॉ. दीपक कुमार डोगरा एवं श्री मुकुल देशपांडे विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

यह कार्यशाला सॉफ्टबॉल में तकनीकी दक्षता, ऑफिशिएटिंग मानकों एवं कोचिंग पद्धतियों के उन्नयन की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल सिद्ध हुई, जिसने प्रतिभागियों को ज्ञान एवं कौशल विकास का सशक्त मंच प्रदान किया।

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!