News

जवाहर नवोदय विद्यालय मे धूम धाम से मनाया गया स्थापना दिवस

पटेहरा कला, मीरजापुर। केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय द्वारा संचालित
जवाहर नवोदय विद्यालय पटेहरा कला मिर्जापुर मे धूमधाम से स्थापना दिवस मनाया गया। नवोदय विद्यालय की स्थापना आज ही के दिन 14 अप्रैल 1986 में अमरावती में पूर्व प्रधान मंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी ने की थी। प्राचार्य संजय कुमार सिंह, एके त्रिपाठी एवं अनामिका भारतीय ने स्वर्गीय राजीव गांधी के तैलचित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया।

प्राचार्य संजय सिंह ने बताया कि नवोदय विद्यालय की स्थापना द्वितीय शिक्षा नीति के अंतर्गत 1986 में की गई थी। इसका मूल उद्देश्य प्रत्येक जिले के ग्रामीण क्षेत्र के प्रतिभावान छात्रों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करना था। यह केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय के अंतर्गत संचालित होता है। नवोदय विद्यालय के पढ़े हुए छात्र आज हर क्षेत्र में अपना परचम लहरा रहे है, जिससे यह अपने उदेस्य में निरंतर सफलता की ओर बढ़ रहा है।

इस अवसर पर ए के त्रिपाठी, डॉ विपिन सिंह, वेद प्रकाश मिश्र, अनामिका भारतीय, स्वेता आनंद, स्वेक्षा संजय, श्यामजीत, एम के बरनवाल, श्री प्रकाश, नईम मुल्लाह, उमेश, नीरज, राम लखन, एस सी सिंह, बबीता, ललिता, कमलेश, विभा, राकेश, अनामिका सिंह, अमर, अजीत, नित्याशा, प्रेम, महिमा सागर, राजेश, सौरभ, जे एन सिंह, अनुपम, शिल्पा, शालिनी आदि स्टॉफ उपस्थित रहे।

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!