चुनार, मीरजापुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के बालूघाट स्थित पक्का पुल से रविवार की सुबह लगभग नौ बजे अपने छोटे बच्चें को छोड़कर महिला ने गंगा में छलांग लगा दी। सूचना पर पहुंची पुलिस स्थानीय गोताखोरों से तलाश शुरू कराया।अहरौरा थाना क्षेत्र के हिनौती गांव की रहने वाली आरती पत्नी बबलू रविवार को पक्का पुल पर पहुंची। राहगीर जब तक कुछ समझ पाते रेलिंग पर चढ़कर गंगा में छलांग लगा दी।महिला का मायका चुनार थाना क्षेत्र अंतर्गत चुरामनपुर गांव में है। घटना की जानकारी होने पर ससुराल व मायके के लोग भी मौके पर पहुंच गए। महिला के भाई पत्तू पुत्र जुलाब राजभर ने बताया कि शनिवार की रात बहन ने फोन पर बताई की पति और ससुराल के लोग बराबर कहासुनी करते रहते हैं हम रविवार को घर आएगें। रविवार की सुबह पुलिस से जानकारी मिली कि वह अपने दस वर्षीय बच्चें छोटू को पुल पर छोड गंगा में छलांग लगा दी है। महिला के गंगा में कूदने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय गोताखोरों से तलाश शुरू कराया बाद में एसडीआरएफ टीम को भी बुलाया गया और मिलकर तलाश शुरू हुआ। तलाश के दौरान अपराह्न लगभग साढ़े तीन बजे महिला का शव गोताखोरों ने कूदने वाले स्थान के कुछ आगे से गंगा के पानी से बाहर निकाला। कोतवाल विजय शंकर सिंह पटेल ने बताया कि महिला के शव को गंगा से निकालने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
पुल पर बच्चों को छोड़कर मां ने गंगा में लगाई छलांग
You May Also Like
मीरजापुर में शताक्षी क्लब का स्थापना दिवस हर्षोल्लास के साथ मना
- July 22, 2026
- 0 Comments
मीरजापुर। शताक्षी क्लब के तत्वावधान में क्लब का स्थापना दिवस उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम…
पुलिसकर्मी की माता जी को सौंपा ₹1.00 करोड़ की दुर्घटना बीमा राशि का चेक
- July 22, 2026
- 0 Comments
मीरजापुर। वेतन खाता धारकों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को निभाते हुए स्टेट बैंक आफ इंडिया सिविल कोर्ट शाखा…
एनसीआईएसएम द्वारा आयोजित राष्ट्रीय कार्यशाला में एपेक्स आयुर्वेद संस्थान के संकाय सदस्यों ने किया प्रतिभाग
- July 22, 2026
- 0 Comments
चुनार, मिर्जापुर। एपेक्स इंस्टीट्यूट ऑफ आयुर्वेदिक मेडिसिन एंड हॉस्पिटल चुनार के चेयरमैन प्रो. डॉ. एस. के. सिंह की…





