मीरजापुर। शनिवार, 18 अप्रैल 2026 को रात्रि करीब 8 बजे पीआरवी को सूचना मिली कि थाना मड़िहान क्षेत्रांतर्गत ग्राम रामपुर में एक सड़क दुर्घटना हो गयी है। सूचना पर तत्काल मड़िहान पुलिस द्वारा मौके पर मौके पर पहुंचकर इसकी जांच की गयी, तो पाया गया कि एक मोटरसाइकिल संख्या UP64 वी 9174 पर 3 व्यक्ति वीरेंद्र कुमार पुत्र अर्जुन प्रसाद, उम्र करीब-35 वर्ष, विजय कुमार पुत्र गुलाब दास, उम्र करीब- 38 वर्ष व राजेश पुत्र जवाहरलाल उम्र करीब-41 वर्ष सवार होकर मीरजापुर से मड़िहान की तरफ जा रहे थे कि विपरीत दिशा से आ रही एक ट्रक संख्या यूपी 70 सीटी 3832 ने उन्हे टक्कर मार दी जिसमें मोटरसाइकिल सवार तीनों व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गये। घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया,जहां पर डॉक्टरों द्वारा तीनों व्यक्तियों को मृत घोषित कर दिया गया। इस घटना के सम्बन्ध में वादी से तहरीर प्राप्त कर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर विवेचनात्मक कार्वयाही की जा रही है, मृतको के शव को पोस्टमार्टम हेतु भिजवाया गया है, मौकै पर शांति व्यवस्था की स्थिति सामान्य है।
ट्रक की चपेट मे आने से बाईक सवार तीन की मौत
You May Also Like
ब्रह्माकुमारीज मिर्जापुर में आध्यात्मिक रीति से मनाया गया विजयदशमी पर्व
- October 20, 2026
- 0 Comments
मिर्जापुर। ब्रह्माकुमारीज के शुक्लहा स्थित, प्रभु उपहार भवन में विजयदशमी का पावन पर्व हर्षोल्लास, उमंग-उत्साह एवं आध्यात्मिक वातावरण…
एपेक्स ट्रस्ट हॉस्पिटल की जनसेवा: 12 मरीजों को मिली नई रोशनी
- October 20, 2026
- 0 Comments
चुनार, मिर्जापुर। एपेक्स ट्रस्ट हॉस्पिटल एंड डायग्नोस्टिक, समसपुर, चुनार में निःशुल्क मोतियाबिंद फेको (PHACO) सर्जरी के तहत उपचारित…
शारदीय नवरात्रि विशेष: ‘विंध्य त्रिकोण’ से यूपी में शक्तिपीठ पर्यटन को मिल रही रफ्तार; मां विंध्यवासिनी, काली खोह और अष्टभुजा मंदिरों में 2025 में 1.84 करोड़ दर्शनार्थी पहुंचे, दो वर्षों में करीब 60 प्रतिशत की वृद्धि
- October 18, 2026
- 0 Comments
0 मां विंध्यवासिनी धाम में अगस्त 2026 तक करीब 90 लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन0 विंध्याचल बनेगा यूपी…





