News

चाइल्ड लाइन की टीम ने प्रशासन की मदद से बाल विवाह को रोका

मीरजापुर।
रविवार, 19 अप्रैल 2025 को जस्ट राइट की सहयोगी संस्था आस्था महिला एवम बाल विकास संस्था मिर्जापुर द्वारा अक्षय तृतीया के अवसर पर अलग अलग मंदिरों पर टीम द्वारा निगरानी रखी गई थी। अदलहाट थाना अंतर्गत टेढुआ देत्रा बाबा मंदिर मिर्जापुर के मंदिर पर बाल विवाह का मामला मिला, जिसको देखते ही टीम हरकत में  आ गई और धर्म गुरु ने भी बाल विवाह को रुकवाने हेतु सक्रियता दिखाई और लोकल थाना को सूचित किया गया।
 
चाइल्ड लाइन की टीम और प्रशासन के मदद से बाल विवाह को रोक दिया गया और कानूनी प्रक्रिया पूरी की गई जस्ट राइट फॉर चिल्ड्रेन की सहयोगी संस्था आस्था महिला एवम बाल विकास संस्था के तत्परता से बाल विवाह को रोकने का कार्य सराहनीय रहा प्रशासन ने भी इसका सराहना किया। इस सामाजिक कुरीति को खत्म करना होगा।
 
Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!