News

डॉक्टर्स व सीए ऑनर्स सेरेमनी का किया आयोजन
मीरजापुर।
लायंस क्लब मिर्जापुर के तत्वावधान मे रविवार, 5 जुलाई 2026 को डॉक्टर्स व सीए ऑनर्स सेरेमनी का आयोजन लायंस स्कूल सभागार में किया गया, जिसके मुख्य अतिथि मिर्जापुर के मुख्य चिकित्सा अधिकारी कीर्ति कुमार मिश्रा रहे।

कार्यक्रम में मिर्जापुर के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ एसके मुसद्दी, डॉक्टर नरेंद्र सिंह, डॉक्टर विवेक सिंह, डॉक्टर प्रज्ञा कसेरा, डॉक्टर अनुराग कसेरा, डॉक्टर मृदुला जायसवाल, डॉ सीबी जायसवाल, डॉक्टर रमेश चंद्र दुआ, डॉ नितिन दुआ, डॉ रितु दुआ आदि उपस्थित रहे तथा मिर्जापुर के सीए बृजभूषण गोयनका, शैलेंद्र कटारे व राजेश मिश्रा उपस्थित रहे।

सभी का सम्मान लायंस क्लब अध्यक्ष मनोज कुमार मैनी व मुख्य अतिथि सीएमओ द्वारा किया गया। कार्यक्रम में लायंस स्कूल के छात्र तथा प्रिंसिपल साहब भी उपस्थित रहे। बच्चों ने आगे बढ़ाने की सीख ली कार्यक्रम में लायंस स्कूल लड़की के सीईओ विश्वनाथ अग्रवाल, लायंस स्कूल भुजवा की चौकी के सीईओ के एन सिंह, लायन मदनलाल अग्रवाल, लायन वैष्णो दास उपाध्याय, लायन सोमेश्वर मिश्रा व बहुत अधिक संख्या में लायंस क्लब के सदस्य उपस्थित रहे। लायन प्रशांत अग्रवाल ने धन्यवाद ज्ञापित किया। तत्पश्चात स्वादिष्ट भोजन के पश्चात कार्यक्रम समाप्ति की घोषणा की गई। कार्यक्रम का कुशल संचालन लायन अनिल बर्नवाल द्वारा किया गया।

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!