पड़ोसी ने लगाया गाली-गलौज करने और सरकारी नल तोड़ने का आरोप
0 पुलिस को तहरीर देकर उसके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई किए जाने की मांग की
मिर्जापुर। नगर के रामबाग चकबंदी कालोनी निवासी मोहसिन उर्फ मोटू पुत्र स्व. अब्दुल समी ने पुलिस को तहरीर देकर पड़ोसी चांद पुत्र स्व. बन्ने अली पर गंभीर आरोप लगाए हैं। प्रार्थी ने पुलिस से उक्त व्यक्ति के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
पुलिस को दिए तहरीर में मोहसिन ने बताया कि वह मजदूरी कर अपने परिवार का पालन-पोषण करता है।
आरोप है कि पड़ोस में रहने वाला चांद प्रतिदिन शाम को अपने दबंग साथियों के साथ शराब पीकर पूरे मोहल्ले में मां-बहनों को अनावश्यक गालियां देता है। इससे मोहल्ले के लोगों का भी जीना दुश्वार हो गया है। मोहल्ले के अधिकांश लोग मजदूरी पेशे से जुड़े गरीब और कमजोर वर्ग के हैं। इसी कारण कोई विरोध नहीं करता। चांद की दबंगई और हौसलों के कारण पूरा मोहल्ला डरा-सहमा रहता है।
मोहसिन ने पुलिस को बताया है कि रविवार सुबह वह अपनी पत्नी के साथ सरकारी नल से पानी लेने गए थे। इसी दौरान चांद ने बिना कारण के दोनों को मां-बहन की गालियां दीं और सरकारी नल को तोड़ दिया। विरोध करने पर चांद ने धमकी दी कि “जिस थाने में जाना चाहो जाओ, कहीं कुछ नहीं होने वाला। पुलिस मेरा कुछ नहीं कर सकती। प्रार्थी के अनुसार कुछ दिन पहले चांद की बहन की शादी थी। शादी चांद ने ही तय की थी, लेकिन वह उसमें शामिल नहीं हुआ। मोहल्ले के लोगों ने मददकर उसकी बहन की शादी कराई थी। इसी बात को लेकर भी चांद आए दिन मोहल्ले वालों को गाली-गलौज करता रहता है। उसकी हरकतों से उसके घर वाले भी परेशान रहते हैं। फिलहाल पुलिस ने तहरीर प्राप्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
चांद अपनी सौतेली मां को नहीं देना चाहता है घर में हिस्सा
पत्रक मे कहा है कि चांद अपनी वृद्ध सौतेली मां को भी भद्दी-भद्दी गालियां देता है और मारपीट पर अमादा करता है। वह अपनी सौतेली का मकान में हिस्सा नहीं देना चाहता है। हालांकि चांद की सौतेली मां ने कई बार पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने उनके हिस्से का कमरा दिलवा दिया था, लेकिन चांद उनके कमरे का ताला तोड कर कुछ सामान भी गायब कर दिया। वह अपनी सौतेली मां को घर में रहने नहीं देना चाहता है।


