रत्नेश मिश्रा नगर अध्यक्ष, चेतन साहू मंत्री, पूजा केशरी को तहसील प्रमुख की जिम्मेदारी मिली
मीरजापुर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के वर्ष 2026-27 के लिए संगठन का पुनर्गठन किया गया है। एबीवीपी की नई कार्यकारिणी का गठन जिला पंचायत सभागार में किया गया।
जिसमें नगर अध्यक्ष के रूप में के.बी.पी.जी. कॉलेज के प्रवक्ता डॉ. रत्नेश मिश्रा और नगर मंत्री पद पर चेतन साहू चयनित हुए है। वहीं तहसील प्रमुख के रूप में शिवलोक श्रीनेत शिक्षण संस्थान में कला संकाय की प्राध्यापिका पूजा केसरी और तहसील संयोजक के लिए आयुष जायसवाल की घोषणा की गई है।
इस आशय की जानकारी देते हुए चुनाव अधिकारी पूर्व जिला प्रमुख डॉ. प्रमोद मिश्रा ने बताया कि वर्ष 2026-27 के लिए कार्यकारिणी मनोनीत की गई है। इस दौरान उन्होंने कहाकि विद्यार्थी परिषद ने छात्र- छात्राओं में सकारात्मक देश भक्ति को बढ़ावा देने और राष्ट्रप्रेम का भाव जागृत करने के लिए निरंतर प्रयास करता है। संगठन को सुचारु रूप से चलाने के लिए एक बेहतर कार्यकारिणी का होना अति आवश्यक है। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद सदैव रचनात्मक कार्य करती है।
जिला प्रमुख डॉ. अविनाश शुक्ला ने कहा कि विद्यार्थी परिषद की स्थापना के पीछे राष्ट्र के पुनः निर्माण का उद्देश्य है। समाज का उत्थान विद्यार्थियों के माध्यम से ही हो सकता है। विद्यार्थी परिषद का काम सभी शैक्षिक परिसर में विभिन्न तरह की गतिविधियों व कार्यक्रमों के माध्यम से होता है। विद्यार्थी परिषद में छात्र कार्यकर्ताओं के साथ- साथ शिक्षक कार्यकर्ता भी मिलकर काम करते हैं। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी परिषद में पद नहीं, दायित्व होता है क्योंकि पद का मद होता है और दायित्व का बोध होता है।
विभाग संयोजक रिवेश सिंह पटेल ने कहा कि भारत में प्राचीन समय से ही गुरुओं ने अपने छात्रों को प्रेरित करते हुए राष्ट्र के उत्थान और रक्षा के लिए प्रेरित करने की परंपरा जारी रखी है।
चाणक्य के गुरुकुल के छात्रों से लेकर आधुनिक काल तक शिक्षकों ने छात्रों को राष्ट्र निर्माण के लिए प्रेरित किया है। विद्यार्थी परिषद ने भी इस परंपरा को सांस्कारिक रूप में आगे बढ़ाया है। विद्यार्थी परिषद एकमात्र संगठन है जो शैक्षणिक परिवार की अवधारणा में विश्वास रखता है।
नगर इकाई में माता प्रसाद माता भीख इंटर कालेज के प्रवक्ता संजय सिंह को नगर उपाध्यक्ष, जी. डी. बिन्नानी पी. जी. कॉलेज के छात्र नितिन तिवारी, आन्या कसेरा, राघव गुप्ता, हिमालय गिरि, हेमंत जायसवाल, नमन सोनकर को नगर सह-मंत्री मनोनीत किया गया है। निखिल कौशिक को मीडिया संयोजक, अंशु प्रजापति को सोशल मिडिया संयोजक बनाया गया है। आर्यन गुप्ता को खेलो भारत संयोजक चुना गया है। चावली चौधरी को नगर छात्रा प्रमुख बनाया गया है।
इस दौरान संगठन मंत्री सागर जी, जिला संयोजक ओम दूबे, उज्जवल सिंह, सुमित शर्मा, विशाल, पर्वत गिरि, तान्या सिंह ध्रुव मलिक, शिवांगी मोदनवाल, अर्पित श्रीवास्तव, स्वतंत्र शर्मा, शनि शर्मा, विनीत शुक्ला, वैभव जायसवाल, श्रेयांश गुप्ता आदि उपस्थित रहे।


