कछवा, मीरजापुर। कछवा के राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय के परिसर में बिजली विभाग द्वारा हाई-टेंशन तार खींचा गया, जिससे विद्यालय के अध्यापकों एवं कर्मचारियों के साथ छात्राओं अभिभावकों के लिए चिंता का विषय बना हुआ है।
कछवा के राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय के परिसर में मेन गेट से विद्यालय तक पहुंचने के रास्ते पर ही बिजली विभाग ने हाई-टेंशन बिजली का तार खींच दिया।
अब विद्यालय के प्रधानाचार्या दिब्या सिंह सहित विद्यालय के सभी अध्यापक और समस्त कर्मचारी इस बात से चिंतित हैं कि कभी भी अगर तार टूटा तो किसी अनहोनी से इंकार नहीं किया जा सकता वैसे भी किसी संस्था के परिसर से बिजली का तार बिजली का तार बिना संस्था प्रमुख के अनुमति के बगैर नहीं खींचा जा सकता लेकिन प्रधानाचार्या के अनुपस्थित में बिना किसी अनुमति के बिजली विभाग ने तार खिचवा दिया।
विद्यालय के बाबू अनिल ने बताया कि विद्यालय ने अपने सुविधा हेतु बिजली ली है बाकायदे पूरी फीस 180000 ₹ (एक लाख अस्सी हजार रुपए) जमा करके तब हमे एक 25 किलोवाट का ट्रांसफार्मर और दो पोल मिले थे उसी मे से हमारे विद्यालय परिसर में से ही बस्ती के लिए बिजली सप्लाई हेतु तार खिंचवा दिया है। विद्यालय की प्रधानाचार्य दिब्या सिंह ने बताया कि हमने जिला विद्यालय निरीक्षक को लिखित रुप से बिजली विभाग की मनमानी पूर्ण रवैया को अवगत करा दिया है।
बिजली उपखण्ड कछवा अवर अभियंता हंसराज से बात करने पर उन्होंने बताया कि जितनी दूर विद्यालय परिसर में हाई-टेंशन बिजली का तार गया है, उतनी दूर तक हम गार्डिंग वायर से जाली नुमा तार लगवा देंगे, जिससे भविष्य में तार टूटे तो निचे ना गिरे।





