News

35 करोड़ वृक्षारोपण महायज्ञ के लिए किया अभिमावकों से संपर्क, लगाए पौधे

मीरजापुर।
उत्तर प्रदेश सरकार के जन-जन की भागीदारी, हरित आवरण की तैयारी के आह्वाहन पर 35 करोड़ वृक्षारोपण महायज्ञ 2026 के क्रम में बेसिक शिक्षा परिषद अंतर्गत कंपोजिट विद्यालय टेढ़ा पहाड़ी के सभागार में विज्ञान शिक्षक हरियाली पुरुष विजय कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में बच्चों सहित सभी शिक्षकों ने 12 जुलाई को प्रस्तावित महायज्ञ में कम से कम एक वृक्ष और अधिक से अधिक अनेकों वृक्ष लगाने का शपथ लिया। सभी ने पर्यावरण संरक्षण के लिए अपने कर्तव्यों के निर्वहन हेतु तैयारी की। इस कार्यक्रम में हिस्सा लेने के क्रम में आज ही 11 पौधों का रोपण किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय परिवार के सभी अध्यापक तथा उपस्थित बच्चों ने प्रतिभाग किया।

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!