News

संघ की पद्धति से लोगों को परिचित कराने के लिए है वन बिहार कार्यक्रम: विभाग प्रचारक कौशल किशोर

चुनार, मीरजापुर। संघ में कुछ बातों का विशेष महत्व है, बिना आये किसी को जानेंगे नहीं, आयेंगे तो मिलेंगे और मिलने के बाद एक सम्बन्ध स्थापित होता है, यही आरएसएस है। यह बातें राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विंध्याचल विभाग प्रचारक कौशल किशोर जी ने रविवार को लोवरलाइन स्थित गांधी पार्क में नगर खंड की ओर से आयोजित वन बिहार कार्यक्रम में बतौर मुख्य वक्ता कहा।

उन्होंने स्वयंसेवक के लिए आवश्यक बातों का उल्लेख करते हुए कहा कि अनुशासित हो और सूचना का अनुपालन करने वाला होना चाहिए। उन्होंने वन बिहार कार्यक्रम की चर्चा करते हुए कहा कि नये लोगों को संघ के पद्धति से परिचित कराने के लिए प्रतिवर्ष वन बिहार कार्यक्रम आयोजित किया जाता है।

इस अवसर पर नगर संघ चालक गोविंद, नगर प्रचारक अजय, नगर कार्यवाह विवेक, सह नगर कार्यवाह धीरज, विभाग व्यवस्था प्रमुख जगदीश, जिला कार्यवाह अमित, सुरेंद्र सिंह, नगर संपर्क प्रमुख राकेश श्रीवास्तव, नगर बौद्धिक प्रमुख रितेश, नगर शारीरिक प्रमुख सुधीर, अमित, हिमांशु, अंकित, संजय आदि स्वयं सेवक सहित अन्य अतिथिगण मौजूद रहे।

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!