News

इनर व्हील क्लब ऑफ मिर्ज़ापुर समन्वय का इंस्टॉलेशन समारोह गरिमापूर्ण वातावरण में संपन्न

मिर्ज़ापुर। इनर व्हील क्लब ऑफ मिर्ज़ापुर समन्वय का सत्र 2026–27 हेतु इंस्टॉलेशन समारोह गरिमामय एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। समारोह में क्लब की नवगठित कार्यकारिणी ने अपने-अपने पदों का विधिवत कार्यभार ग्रहण कर समाज सेवा के प्रति समर्पण एवं निष्ठा के साथ कार्य करने का संकल्प लिया।

समारोह में अध्यक्ष अंजू साध ने पदभार ग्रहण करते हुए क्लब की भावी योजनाओं पर प्रकाश डाला तथा सेवा, मित्रता एवं सहयोग की भावना के साथ समाज के विभिन्न वर्गों के कल्याण हेतु निरंतर कार्य करने का संकल्प व्यक्त किया।

इस अवसर पर समन्वयक हरमीत कौर,सचिव रजनी गुप्ता, उपाध्यक्ष सुप्रीत कौर, कोषाध्यक्ष रुबी वालिया, संपादक खुशबू गुप्ता तथा आईएसओ संजना अग्रवाल ने भी अपने-अपने दायित्व ग्रहण किए। सभी पदाधिकारियों ने क्लब के उद्देश्यों को नई ऊर्जा एवं समर्पण के साथ आगे बढ़ाने का विश्वास व्यक्त किया।

उपस्थित सदस्यों ने नवगठित कार्यकारिणी का स्वागत करते हुए उन्हें सफल एवं प्रेरणादायी कार्यकाल के लिए शुभकामनाएँ दीं तथा विश्वास व्यक्त किया कि क्लब आगामी सत्र में भी सेवा एवं सामाजिक सरोकारों के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करेगा।

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!