News

तस्करी के लिए बिहार ले जाया जा रहे 488 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब संग तीन शातिर शराब तस्कर गिरफ्तार
फोटोसहित
अहरौरा, मीरजापुर। थाना अहरौरा पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर वनस्थली महाविद्यालय वहद ग्राम मानिकपुर के पास वाहन चेकिंग कर 2 चार पहिया वाहनों एक टाटा सफारी वाहन संख्या JH05AE6786 व एक स्कोडा कार वाहन संख्या BR06DQ9078 सवार तीन अभियुक्त सूर्य प्रताप शुक्ला पुत्र केशव शुक्ला निवासी जैतपुर थाना नगर उटारी जिला गढ़वा (झारखण्ड), अनिल यादव पुत्र दीनदयाल यादव निवासी रामपुर थाना अदलहाट जिला मीरजापुर, सत्यम कुमार पुत्र विजय कुमार मेहता निवासी अरंगी थाना मेराल जिला गढ़वा (झारखण्ड) को गिरफ्तार किया। मौके से पकड़ी गयी दोनों कारों की पुलिस टीम द्वारा तलाशी ली गयी, तो वाहनों में छिपाकर बिहार ले जायी जा रही कुल 488 बोतल अलग-अलग ब्राण्ड की अवैध अंग्रेजी शराब बरामद हुई।
गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना अहरौरा पर धारा 60/63 उ0प्र0 आबकारी अधिनियम व 318(4), 319(2), 336(3),338,340(2) बीएनएस में मुकदमा पंजीकृत कर जेल भेज दिया गया तथा शराब तस्करी में प्रयुक्त उपरोक्त वाहनों को अन्तर्गत धारा 207 एमवी एक्ट में सीज किया गया।
पूछताछ विवरण
गिरफ्तार अभियुक्तों से पूछताछ की गयी तो अभियुक्त सूर्य प्रताप शुक्ला और सत्यम कुमार द्वारा बताया गया कि हम दोनों अपनी कार से जनपद मीरजापुर आते है तथा अनिल यादव के माध्यम से विभिन्न दुकानों से अंग्रेजी शराब खरीदकर गाड़ी में लादकर बिहार ले जाकर अधिक दाम पर बेचते है, अनिल यादव जो कि ग्राम जिगना में स्थित कम्पोजिट वाईन शॉप पर सेल्समैन का काम करता है । परिवहन के दौरान गाड़ी का नम्बर प्लेट फर्जी लगा देते है । इस दौरान उप-निरीक्षक महेन्द्र कुमार, मुख्य आरक्षी आशीष राय, सत्यजीत यादव, नरेन्द्र सिंह, शशी प्रताप सिंह, राजकुमार पटेल व सुनील कुमार, आरक्षी पन्नालाल, रिक्रूट आरक्षी मणीकान्त व अंकित सिंह, महिला आरक्षी प्रियांशी सिंह थाना अहरौरा रहे।

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!