स्वच्छता से तन और मन दोनों स्वस्थ रहते हैं: कृष्णमोहन
फोटोसहित
मीरजापुर।
रविवार, 19 जुलाई 2026 को प्रातः 6 से 7 तक श्री गैवी नाथ (शिव) मंदिर चेतगंज (गैबी घाट) मीरजापुर नगर में लगने वाली “चेतक शाखा” के स्वयंसेवकों के द्वारा आयोजित स्वच्छता (सेवा कार्य) में उपस्थित प्रांत पर्यावरण संयोजक कृष्ण मोहन जी ने कहाकि स्वच्छता केवल व्यक्तिगत आदत ही नहीं, बल्कि नागरिक कर्तव्य भी है। यह सार्वजनिक स्वास्थ्य की रक्षा करती है, संक्रामक बीमारियों के प्रसार को रोकती है, और समाज और राष्ट्र के समग्र विकास के लिए एक सुरक्षित व सकारात्मक वातावरण तैयार करती है। इस श्रम (सेवा) साधना में आज चेतक शाखा पर प्रांत पर्यावरण प्रमुख कृष्ण मोहन जी का प्रवास हुआ, जिनका पाथेय स्वयं सेवकों को प्राप्त हुआ। उसके पश्चात स्वयं सेवकों ने संघ स्थान पर वृक्षारोपण किया तथा पूरे परिसर में स्वछता का कार्य किया, जिसमे प्रमुख रूप से नगर प्रचारक अंजनी जी, सेवा प्रमुख सोनू जी, पर्यावरण प्रमुख कुलदीप जी, प्रचार प्रमुख विमलेश जी, नगर धर्म जागरण संयोजक रविंद्र जी, नगर सह कार्यवाह अर्जुन जी, बस्ती प्रमुख राम रक्षा भारती, स्वयंसेवक आनंद जी, राजू शाहू जी, निखिल जी, अमित जी, शबी जी, शिव कुमार जी, अंश जी, लवकुश जी, भीमा जी, दीपू जी, आदि
सहित अनेक स्वयंसेवक उपस्थित रहे।


