News

सहकारी बैंक के चेयरमैन ने किया नवगठित सहकारी समिति का उद्घाटन
मीरजापुर।
शासन की मंशा के अनुरूप प्रत्येक न्याय पंचायत में एक नई सहकारी समिति के गठन के क्रम में आज तहसील लालगंज के ग्राम पचोखर में नवगठित सहकारी समिति का उद्घाटन कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में जिला सहकारी बैंक लिमिटेड मिर्जापुर के सभापति डॉ० जगदीश सिंह पटेल की गरिमामयी उपस्थिति रही। नवगठित समिति के शुभारंभ के उपरांत क्षेत्र के किसानों को उर्वरक का वितरण भी किया गया। इससे क्षेत्रीय किसानों को सहकारी सुविधाओं एवं कृषि संबंधी सेवाओं का लाभ स्थानीय स्तर पर सुगमता से प्राप्त हो सकेगा।

कार्यक्रम में उपाध्यक्ष विपुल सिंह, उपायुक्त अमित पाण्डेय, बैंक के सीओ राजकुमार यादव, अतुल सहित सहकारिता विभाग के एडीसीओ, एडीओ एवं अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्राम प्रधान राकेश दुबे द्वारा की गई।
इस अवसर पर किसानों को नवगठित समिति से जुड़कर सहकारिता के माध्यम से उपलब्ध विभिन्न योजनाओं एवं सुविधाओं का अधिकाधिक लाभ लेने हेतु प्रेरित किया गया।

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!