Uncategorized

इस वर्ष का पूर्वांचल प्रसिद्ध बरियाघाट विजयादशमी मेला होगा ऐतिहासिक: रीतू केसरी
0 सभी नवीन पदाधिकारियों का परिचय कराते हुए उन्हें किया गया सम्मानित
फोटोसहित
मीरजापुर।
श्री रामलीला कमेटी बरियाघाट की एक महत्वपूर्ण बैठक श्री पंचमुखी महादेव जी मंन्दिर के सत्संग हाल में रविवार को संपन्न हुई। बैठक में इस वर्ष के लिए बनाये गये नवीन पदाधिकारियों का परिचय कराते हुए उन्हें सम्मानित किया गया।
कमेटी के संरक्षक शैलेंद्र अग्रहरि ने कहाकि मातृशक्तियो की कमेटी मे आधी भागीदारी देखकर मुझे लग रहा है कि इस वर्ष का विजयादशमी मेला ऐतिहासिक होगा। प्रभू श्री रामचन्द्र जी के लीला को प्रस्तुत करने में रामलीला कमेटी बरियाघाट पूर्वांचल में प्रसिद्ध है, जो प्रदेश में चर्चा का विषय होगा।
रामलीला कमेटी की अध्यक्ष श्रीमती रीतू केसरी ने महिला पदाधिकारियो को अंगवस्त्रम ओढाकर स्वागत किया एवं संस्थापक सदस्य अक्षयवर नाथ केसरवानी, संरक्षक द्वय सतीश चंद्र सर्राफ एवं शैलेंद्र अग्रहरि, यहामंत्री संतोष ऊमर, कोषाध्यक्ष रवींद्र कुमार गुप्ता ने पदाधिकारियों को अंगवस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया।
महामंत्री संतोष ऊमर ने कहाकि संगठन ही सर्वोपरि है, किसी मुकाम तक पहुँचने के लिए आप सभी का सहयोग आवश्यक है।
बैठक को कोषाध्यक्ष रवीन्द्र कुमार गुप्ता, महामंत्री संतोष ऊमर, उपाध्यक्ष शत्रुघ्न केशरी ने सम्बोधित किया। संचालन संरक्षक सतीश चन्द्र सर्राफ ने किया। इस अवसर पर अक्षयवर नाथ केसरवानी, सतीश चंद्र सर्राफ, संतोष ऊमर, शत्रुघ्न केशरी, रविंद्र कुमार गुप्ता, विमलेश अग्रहरि, स्वाति केसरी, अनुज उमर, सभासद राधेश्याम गुप्ता, विपिन पुजारी, प्रदीप गुप्ता, अमित गोयल, आकाश दूबे, बद्री अग्रहरि, सरिता गुप्ता, प्रशांत गुप्ता, आकाश गुप्ता, प्रदीप गुप्ता, सत्यनारायण केसरवानी, ममता श्रीवास्तव, रत्ना साहू, रीता रानी, सनत केशरवानी, अस्मिता केसरी, राजीव शुक्ला, उज्जवल दास केसरवानी, शिखा अग्रवाल, गीता रानी, कमला केसरवानी, शिप्रा गुप्ता, अर्चना गुप्ता, गायत्री यादव, रुबी गुप्ता, सीता ऊमर, गुंजन सिंह, मनदीप, सुमन वैश्य, भावना बरनवाल, विनय पांडे शैलेंद्र अग्रहरी, मृदुल मल्होत्रा, शत्रुघ्न केसरवानी, संगीता मिश्रा, नंदिनी मिश्रा, निधि केसरवानी, अस्मिता केसरी, मंजू लता जायसवाल समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!