इनर व्हील क्लब मिर्जापुर समन्वय ने शिक्षण सामग्री वितरित कर विद्यालय मे किया वृक्षारोपण
मीरजापुर। इनर व्हील क्लब ऑफ मिर्जापुर समन्वय द्वारा लालडिग्गी स्थित रानी कर्णावती विद्यालय में सेवा एवं पर्यावरण संरक्षण से जुड़े विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के विद्यार्थियों को स्टेशनरी सामग्री वितरित की गई, जिससे बच्चों के चेहरों पर प्रसन्नता एवं उत्साह की मनोहारी झलक देखने को मिली।
कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रपति पुरस्कृत प्रधानाध्यापिका मधुरिमा तिवारी का शाल एवं स्मृति-चिह्न भेंट कर स्वागत किया। विद्यालय परिसर में वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया तथा विद्यार्थियों को प्रकृति के संरक्षण के प्रति जागरूक रहने के लिए प्रेरित किया गया।
क्लब की अध्यक्ष अंजू साध, सचिव रजनी गुप्ता, सदस्य संजना अग्रवाल, रूबी वालिया, खुशबू गुप्ता, सारिका अग्रवाल आदि उपस्थित रहीं।





