भाजपा कार्यकर्ताओं ने सांसद पप्पू यादव के पुतले पर किया जूतमपैजार
0 कहा- प्रभु राम, साधु संतों तथा सनातन धर्म का अपमान बर्दाश्त नहीं, हो गिरफ्तारी
मीरजापुर।
संसद भवन परिसर में सांसद पप्पू यादव द्वारा प्रभु श्रीराम के चित्र एवं साधु संतों का अपमान करने तथा सनातन धर्म को बदनाम करने के अमर्यादित व्यवहार के विरोध मे भाजपा नगर पश्चिमी के आक्रोशित कार्यकर्ताओ ने पप्पू यादव का पुतला लेकर जुतामार प्रदर्शन किया।
कार्यकर्ता पप्पु यादव को गिरफ्तार करो, साधु संतो का अपमान नही सहेगा हिन्दुस्तान का नारा लगाते हुए भारतीय जनता पार्टी के नगर अध्यक्ष पश्चिमी नितिन विश्वकर्मा ने पप्पू यादव के इस कुकृत्य के विरोध में उनकी गिरफ्तारी की मांग की। उन्होंने कहाकि पूज्य संतो और संपूर्ण हिन्दु समाज की धार्मिक भावनाओ का सीधा अपमान और अनादर किया गया है।
कांग्रेस समर्थित निर्दलीय सांसद पप्पे यादव, काग्रेस नेता राहुल गांधी तथा समाजवादी पार्टी व कांग्रेस के अन्य सांसदो द्वारा किया गया प्रदर्शन निम्न स्तरीय कृत्य है। सपा जिलाध्यक्ष देवी चौधरी के बयान पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए नगर अध्यक्ष विश्वकर्मा ने कहाकि सपा के चाल चरित्र चहेरा का उजागर व्यापारियो के दुकान लुटने से जग जाहिर हो चुका है, मीरजापुर के व्यपारी सपा को कभी माफ नही करेगे।
बहरहाल इस मामले मे देवी चौधरी ने यू टर्न ले विया है। प्रदर्शन मे मुख्य रूप से मंडल उपाध्यक्ष दीपा ऊमर, सचिन जायसवाल, मंडल महामंत्री कृष्ण कुमार सिंह, मंडल मंत्री गोपाल अग्रवाल, अमरेश सोनकर, रविन्द्र खत्री, बालकृष्ण सोनी, उर्मिला बरनवाल, गोविंद गुप्ता, विजेंद्र गुप्ता, आनंद किशोर, मनीष त्रिपाठी, मनोज केशरी, नागेश अग्रहरी, उज्ज्वल केशरवानी, राकेश सोनी, मिलन मलिक आदि रहे।





