मीरजापुर। मुख्य विकास अधिकारी विशाल कुमार की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार, एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया। य विकास अधिकारी विशाल कुमार की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार, एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया। यह कार्यशाला क्रमशः दो पालियों में 10.00 बजे से 01.00 बजे तक एवं 02:00 बजे से 05:00 बजे तक किया गया।
उक्त वर्कशाप में मुख्य विकास अधिकारी विशाल कुमार एवं संयुक्त आयुक्त उद्योग वीरेन्द्र कुमार की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में प्रश्नोत्तरी के क्रम में मुख्य विकास अधिकारी द्वारा समस्त प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते हुए सुझाव दिया गया कि जॉबसीकर के बजाय जॉब क्रियेटर बनें।
मुख्य विकास अधिकारी द्वारा उपस्थित लाभार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा गया कि अपनी प्रतिभा के अनुसार ऐसे कार्य को आजीविका के रूप में अपनाया जाय जिससे की आनन्द की अनुभूति हो। मीरजापुर जनपद कृषि प्रधान जनपद है अतः कृषिगत गतिविधियों से उद्योग एवं सेवा में विस्तार को प्राथमिकता प्रदान करना होगा। जैसे- डेयरी व्यवसाय का विस्तार एवं विकास राजगढ़, पटेहरा एवं हलिया क्षेत्रो में अधिकता से हो सकता है।
इसी प्रकार प्रोजेक्ट गंगा के तहत समस्त ब्लॉको एवं ग्राम पंचायतो में इंटरनेट सर्विस प्रोवाइडर के रूप में रोजगार सृजन एवं सेवा विस्तार की संभावना एवं अवसर के बारे में मुख्य विकास अधिकारी के द्वारा प्रेरित किया गया। प्रथम पाली में लाभार्थियों, इच्छुक उद्यमियों, युवाओं एवं एम०एस०एम०ई० के लिए सरकारी योजनाओं की जानकारी (सी०एम० युवा, ओ०डी०ओ०पी०, एम०वाई०एस०वाई०, एम०एस०एम०ई० पॉलिसी आदि), बिजनेस आइडिया एवं अवसर, प्रोजेक्ट रिपोर्ट एवं आवश्यक दस्तावेज, लोन आवेदन प्रक्रिया, बिजनेस रजिस्ट्रेशन मार्केटिंग एवं डिजिटल प्लेटफार्म, विशेषज्ञों से मार्गदर्शन एवं प्रश्नोत्तर पर आधारित रहा एवं द्वितीय पाली में सभी स्टेक होल्डर जैसे बैंक प्रतिनिधि एवं अन्य विभागों का क्षमता संवर्धन किया गया।
कार्यक्रम का संचालन समाधान टीम के युगल नारायण, अमन एवं बैंक विशेषज्ञ मुकेश वाष्णेय के द्वारा समस्त जानकारी विस्तृत रूप से प्रदान की गयी। कार्यशाला के दौरान उपायुक्त उद्योग, संदीप कुमार तथा एल०डी०एम० आनन्द कुमार झाँ उपस्थित रहें एवं योजनाओं से सम्बन्धित समस्त पृछछाओं का निराकरण किया।





