News

सुरभि शोध संस्थान मे भब्य कजरी: पद्मश्री उर्मिला श्रीवास्तव करेंगी 500 महिलाओ का नेतृत्व

0 देश के अरुणांचल, आसाम, त्रिपुरा सहित नेपाल और म्यांमार के कलाकार अपने अपने प्रदेशो के लोक कलाओं के साथ यहां के लोक कलाओं की ले रहे प्रशिक्षण

0 लोक कलाओं को जिवन्त एवं संरक्षित करने के लिए संस्कार भारती व सुरभि शोध संस्थान ने किया पहल
चुनार, मीरजापुर। नगर के रामबाग मे सुरभि शोध संस्थान द्वारा संचालित राधाकृष्ण वनवासी छात्रावास के छात्राओं व संस्कार भारती काशी प्रान्त के तत्वावधान मे कजरी महोत्सव का आयोजन 9 अगस्त को किया जाएगा। कार्यक्रम ब्यवस्थापक अमित चतुर्वेदी ने शुक्रवार को पत्रकार वार्ता कर बताया कि मीरजापुर की सांस्कृतिक धरोहर लोक कलाओ को जीवन्त एवं संरक्षित किये जाने और भारतवर्ष के अलग अलग प्रान्तो सहित पडोसी देशों मे इस कला का प्रचार प्रसार के उद्देश्य से रविवार 9 अगस्त को कार्यक्रम सुरभि शोध संस्थान के सभागार मे आयोजित किया गया है।

कार्यक्रम मे अरुणांचल प्रदेश, आसाम, त्रिपुरा, नेपाल आदि प्रदेशो के साथ म्यांमार के भी छात्र छात्राए अपने अपने प्रदेशो के लोक कलाओं के साथ यहां के लोक कलाओं की प्रशिक्षण प्राप्त कर रही है। लोक कलाओ की प्रशिक्षण काशी की ममता शर्मा द्वारा दी जा रही है। वार्ता के दौरान महोत्सव प्रभारी सविता सिंह ने बताया कि पारम्परिक एक जैसा परिधान मे 500 सौ महिलाओं व बहनो का नेतृत्व पद्मश्री उर्मिला श्रीवास्तव करेगी।

इस दौरान प्रभारी आकाश, आनन्द केशरी व ब्यवस्थापक दीपक सहित छात्रा मेमी कामचाम, ओदर गलिंग, रीबीलु मानयु, मेचा तोको, लीपे बोमजेन, माया बोरो, भुनेश्वरी चौधरी, मीनीता ताजपुरया, मोनिका कोल्य सहित शोध संस्थान के छात्राए व अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!