News

बैगलेस डे के अंतर्गत नवोदय विद्यालय के विद्यार्थियों ने किया खंड विकास कार्यालय का शैक्षिक भ्रमण

मीरजापुर। राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के अंतर्गत आयोजित बैगलेस डे कार्यक्रम के तहत जवाहर नवोदय विद्यालय के कक्षा 7 एवं 8 के विद्यार्थियों का निकटवर्ती खंड विकास अधिकारी कार्यालय का शैक्षिक भ्रमण कराया गया।

भ्रमण से पूर्व विद्यालय के उप प्राचार्य संजय सिंह, अनुपम सिंह एवं श्रीमती शालिनी कुशवाहा ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए भ्रमण के उद्देश्य, अनुशासन तथा व्यवहार संबंधी आवश्यक निर्देश दिए और उन्हें रवाना किया।

खंड विकास अधिकारी सिद्धार्थ मिश्रा ने विद्यार्थियों का स्वागत करते हुए उन्हें कार्यालय परिसर का भ्रमण कराया तथा ग्रामीण विकास विभाग की कार्यप्रणाली, विभिन्न जनकल्याणकारी एवं विकास योजनाओं तथा प्रशासनिक व्यवस्था की विस्तारपूर्वक जानकारी दी। विद्यार्थियों ने भी उत्साहपूर्वक प्रश्न पूछकर अपनी जिज्ञासाओं का समाधान प्राप्त किया।

इस अवसर पर विद्यालय के वरिष्ठ शिक्षक ए के त्रिपाठी, नईमुल्लाह, विभा, वेद प्रकाश मिश्र, स्वेक्षा, राजेश, अनामिका सिंह, अभिषेक, डॉ. विपिन सिंह, अनामिका भारतीय, शिल्पा, आर. के. सिंह, राकेश सहित अन्य शिक्षकगण उपस्थित रहे। कार्यक्रम विद्यार्थियों के लिए अत्यंत ज्ञानवर्धक एवं प्रेरणादायक सिद्ध हुआ।

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!